मतदान केंद्रो पर ेभौतिक सुविधा का लिया जायजा
संसू नारदीगंज विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर भौतिक सुविधा का जायजा शनिवार को
संसू, नारदीगंज : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर भौतिक सुविधा का जायजा शनिवार को बीईओ महेश्वर रविदास ने लिया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय तिलकचक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय डोमावर, बेसिक विद्यालय डोमावर कुझा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मसौढा़( हिन्दी), उत्क्रमित मध्य विद्यालय भटबिगहा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पड़रिया में भौतिक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया प्राथमिक विद्यालय तिलकचक में शौचालय नहीं था। सदर एसडीओ के निर्देशानुसार उस विद्यालय में शौचालय का निर्माण हो रहा है, ताकि चुनाव में आने वाले मतदान कर्मियों व मतदाताओं को परेशानी नहीं हो। वही उत्क्रमित मध्य विद्यालय पड़रिया में गंदगी का भरा पड़ा हुआ था। विद्यालय में साफ सफाई नहीं रहने पर विद्यालय प्रभारी को जमकर फटकार लगाते हुए साफ सफाई करने का निर्देश दिया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय मसौढा( हिन्दी) की भूमि को समतली करने को कहा गया है। इसके अलावा अन्य विद्यालयों में भौतिक सुविधा पाया गया। बीईओ ने कहा सभी बीआरसी,बीआरपी अपने अपने पोषक क्षेत्र के विद्यालय स्थित मतदान केंद्रों को प्रतिदिन भौतिक सुविधाओं का जायजा लेंगे,और उसका जांच प्रतिवेदन प्रतिदिन बीआरसी में जमा करने का निर्देश दिया गया है।