क्वारंटाइन सेंटर में अव्यवस्था के विरोध मे प्रवासियों ने किया हंगामा, वीडियो वायरल
नारदीगंज कॉलेज में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूरों ने गुरुवार को एक वीडियो वायरल कर दिया। जिसमें वे सेंटर पर अव्यवस्था के विरोध में हंगामा करते दिख रहे हैं।
नारदीगंज कॉलेज में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूरों ने गुरुवार को एक वीडियो वायरल कर दिया। जिसमें वे सेंटर पर अव्यवस्था के विरोध में हंगामा करते दिख रहे हैं। प्रवासी क्वारंटाइन सेंटर में किसी प्रकार का सुविधा नहीं होने का आरोप लगा रहे थे। हंगामे की खबर मिलते ही प्रतिनियुक्त कर्मियों ने नाराज प्रवासियों को समझाकर शांत कराया। उसके बाद सभी प्रवासियों के लिए समय पर चाय, नाश्ता, भोजन की व्यवस्था की गई। दरअसल, प्रवासियों के नाराज होने का मूल वजह समय पर नाश्ता, चाय, भोजन का प्रबंध नहीं होना था। मामला बुधवार का है। नारदीगंज कॉलेज के क्वारंटाइन सेंटर में 101 प्रवासियों को ठहराया गया है। जिसमें पुरुष के अलावा महिला व बच्चे भी शामिल हैं। बुधवार की सुबह सेंटर पर पहुंचे प्रवासी को समय पर चाय व नाश्ता नहीं दिया गया, तो उनका धैर्य टूट गया और हंगामा पसार दिया। उन्हीं में से कुछ ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। कहा कि हमलोगों को भोजन नहीं नहीं दिया जा रहा है। चाय नाश्ता के अलावा तीन वक्त भोजन देने का प्रावधान है। बच्चे भी भूखे हैं। अगर इस क्वारंटाइन सेंटर पर आप या आपके बच्चे होते तो क्या हमलोगों की तरह ही इंतजाम होता। वायरल वीडियो में प्रवासी शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहे थे और मास्क भी नहीं पहने हुए थे। हंगामे का वायरल वीडियो सरकारी व्यवस्था की पोल खोल रही है।
बीडीओ राजीव रंजन ने इस घटना से इन्कार करते हुए कहा क्वारंटाइन सेंटर में प्रवासियों के लिए सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध है। हंगामा किए जाने व वायरल वीडियो की जांच कर प्रवासियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। प्रखंड में पहुंचे हैं 275 प्रवासी संसू, नारदीगंज : प्रखंड के विभिन्न क्वारंटाइन सेंटरों में गुरुवार तक 275 प्रवासी पहुंच चुके हैं। इंटर विद्यालय नारदीगंज में 68 प्रवासी, मध्य विद्यालय पंडपा में 106 प्रवासी, नारदीगंज कॉलेज में 101 प्रवासी पहुंच हैं।