बाल विवाह व दहेज उन्मूलन रोक थाम को बैठक
बाल विवाह व दहेज उन्मूलन पर रोक थाम के लिए मंगलवार विकास मित्रों के साथ प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।
बाल विवाह व दहेज उन्मूलन पर रोक थाम के लिए मंगलवार विकास मित्रों के साथ प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि विकास मित्रों को प्रत्येक पंचायत में किशोर-किशोरियों को अनुसूचित टोला में समूह का गठन कर इसकी जानकारी देना है। लोगों को बाल विवाह और दहेज लेकर बच्चों का विवाह करने से मना करना है। बावजूद लोग बात नहीं मानते तो इसकी सूचना प्रशासन को दें। प्रशासन अपने स्तर से कार्रवाई करेगी। मौके पर जिला समन्वयक अरविन्द कुमार, प्रखंड समन्वयक जितेन्द्र कुमार सिंह, विकास मित्र कोआर्डिनेटर महादेव राम, संदीप राजभर, सुनिता कुमारी आदि मौजूद थे।
काशीचक प्रखंड कार्यालय सभागार में महिला विकास निगम के द्वारा दहे•ा उन्मूलन व बाल विवाह निषेध विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। बीडीओ भरत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित उक्त कार्यक्रम में प्रशिक्षक सुधा कुमारी और संतोष कुमार ने उपस्थित विकास मित्रों को बाल विवाह और दहे•ा प्रथा के विरुद्ध जारी महाभियान की कार्ययोजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। महिला विकास निगम के प्रखंड समन्वयक संतोष कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण उपरांत पंचायतवार उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन, टास्क फोर्स का गठन और समूह निर्माण कर इस सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यशाला में सभी विकास मित्र उपस्थित थे।