सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर राजद की बैठक
प्रखंड के डाकबंगला परिसर में रविवार को राजद कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी के प्रखंड रा
प्रखंड के डाकबंगला परिसर में रविवार को राजद कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी के प्रखंड राजद अध्यक्ष कैलाश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य रूप से सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई तथा अधिक से अधिक लोगों को राजद का सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बैठक में पंचायतवार नियुक्त पर्यवेक्षकीय पदाधिकारियों एवं राजद कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में संगठन को मजबूती बनाने तथा अधिक से अधिक सदस्यता रसीद के माध्यम से सदस्य बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। प्रखंड अध्यक्ष ने केंद्र एवं राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू यादव गरीबों की आवाज थे, जिनको साजिश के तहत मुकदमे में फंसाकर उन्हें जेल में डाल दिया गया है। आगामी विधानसभा के चुनाव में हमें जागरूक होना होगा तथा प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना होगा। 26 सितंबर को नवादा में मगध प्रमंडल के सदस्यता अभियान प्रभारी सह पूर्व मंत्री कांति सिंह का आगमन होगा। मौके पर नौशाद आलम, द्वारिका प्रसाद, शांति देवी, विभीषण मिस्त्री, रविन्द्र यादव, सुरेश यादव समेत दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।