धान अधिप्राप्ति को व्यापार मंडल की बैठक
पैक्सों के माध्यम से प्रखंड के किसानों की धान अधिप्राप्ति को ले शुक्रवार को स्थानीय पीडब्लूडी डाकबंगला के पीछे आरसीडी के खुले मैदान में वारिसलीगंज व्यापार मंडल की दूसरी बैठक हुई।
नवादा। पैक्सों के माध्यम से प्रखंड के किसानों की धान अधिप्राप्ति को ले शुक्रवार को स्थानीय पीडब्लूडी डाकबंगला के पीछे आरसीडी के खुले मैदान में वारिसलीगंज व्यापार मंडल की दूसरी बैठक हुई। व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णनंदन ¨सह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपस्थित पैक्स अध्यक्षों को अपने अपने क्षेत्र के किसानों का आधार निबंधन करवाने में सहयोग करने, सरकारी निर्देशानुसार धान अधिप्राप्ति से पूर्व सभी पैक्स अध्यक्ष अपने पैक्स खाते को पैन और जीएसटी से जोड़ने को कहा गया। मौके पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मो. अनवर आलम, व्यापार मंडल प्रबंधक पंकज कुमार, पैक्स अध्यक्ष कामदेव ¨सह, सुन्दर प्रसाद, शिवशरण मेहता, सुधांषु प्रसाद, मुनेश्वर प्रसाद ¨सह, शैलेन्द्र कुमार समेत अन्य पैक्सों के अध्यक्ष व अधिकारी मौजूद थे।