Move to Jagran APP

भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में लिए गए निर्णय

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला इकाई की बैठक रविवार को नारदीगंज प्रखंड के क।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Jul 2018 07:34 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jul 2018 07:34 PM (IST)
भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में लिए गए निर्णय
भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में लिए गए निर्णय

नवादा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला इकाई की बैठक रविवार को नारदीगंज प्रखंड के कहुआरा ग्राम में आयोजित हुई। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामपदारथ ¨सह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन जिलामंत्री राजाराम ने किया। बैठक में किसान मोर्चा के कार्यक्रमों को जमीन तक पहुंचाने के लिए मंडल स्तर तक प्रभारी नियुक्त किए गए।

loksabha election banner

बैठक को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल ने कहा कि देश की संरचना में किसानों की अहम भूमिका है। त्याग, तपस्या और बलिदान का दूसरा नाम है किसान। आज देश में जितने विकास हो रहे हैं सबके लिए अपनी जमीन देने का काम देश के किसानों ने ही किया है। चाहे कपकपाती ठंड हो या झुलसाती भीषण गर्मी, देश के किसान भाई अपने कार्यों में लगातार लगे रहते हैं। तब जाकर हमें अन्न मिलता है। भाजपा जिलाध्यक्ष शशि भूषण कुमार बबलू ने कहा कि देश की आबादी का 70 प्रतिशत लोग आज भी खेती पर निर्भर है। देश की मोदी सरकार ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाएं लाई है। मसलन सायल हेल्थ कार्ड, परंपरागत कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री कृषि ¨सचाई योजना, राष्ट्रीय कृषि विपणन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, ब्याज रियायत योजना 2016-17, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, बागवानी के समन्वित विकास के लिए मिशन, पशुधन विपणन तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य। मोदी सरकार किसानों की सरकार है, परन्तु विपक्ष किसानों को गुमराह करने की लगातार असफल प्रयास कर रही है। हम सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर इन सारी जनोपयोगी योजनाओं से किसान भाइयों को अवगत कराने का काम करेंगे। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामपदारथ ¨सह ने कहा कि 2019 तक हम सभी कार्यकर्ताओं को चैन से नहीं बैठना है। मोदी सरकार द्वारा किसानों के लिए लाए गए लाभकारी योजनाओं को लेकर गांव-गांव जाने का काम करेंगे तथा विपक्ष की नापाक कोशिश को नाकाम करेंगे।

बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र ¨सह एवं जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार मुन्ना भी संबोधित किया।

मौके पर भाजपा जिला मंत्री विपिन कुमार, नीतिनंदन ¨सह, अक्षता ¨सह, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री प्रदीप कुमार, रामानुज ¨सह, उपाध्यक्ष पूर्णेन्दु मिश्र, अजय ¨सह, संजय ¨सह, रामाश्रय ¨सह, फुलेन साह, विजय कुमार पांडेय, कन्हैया कुमार, जयंत कुमार, दयानंद ¨सह, कुमार अर¨वद आदि मौजूद रहे।

----------------------

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

संसू, कौआकोल : कौआकोल प्रखंड के देवनगढ़ मंदिर परिसर में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर केन्द्र सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल की चर्चा कर लोगों तक पीएम मोदी के विकास कार्यों को पहुंचाने का संकल्प लिया। पूर्वी मंडल के अध्यक्ष अमित कुमार ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि हर बूथ पर दस यूथ का गठन करने का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने भोरमबाग गांव जाकर लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे विकास योजनाओं के बारे में बताया और लोगों से लाभ लेने की अपील की। मौके पर पंचायत अध्यक्ष मुनेश्वर पासवान, अजीत कुमार वर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.