दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल के परिजनों ने विवाहिता को मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Feb 2019 06:41 PM (IST)Updated: Thu, 07 Feb 2019 06:41 PM (IST)
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल के परिजनों ने विवाहिता को मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। इस बावत पीड़िता के आवेदन पर वारिसलीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी सकलदेव यादव की पुत्री सुनीता देवी के अनुसार सात वर्ष पूर्व उसकी शादी शेखपुरा जिले के शेखोपुर थाना क्षेत्र के भदेली ग्रामीण पिन्टु यादव से हुई थी। माता-पिता ने बतौर दहेज साढ़े चार लाख रुपये दिया था। बावजूद एक बाइक की मांग करते हुए मुझे बराबर प्रताड़ित किया जाता था। दो दिन पूर्व पति समेत अन्य परिजनों ने मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। मायके पहुंचने के बाद पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें