मंजू बनीं माहुरी वैश्य महिला मंडल की अध्यक्ष
शनिवार को नवादा शहर के जैन मंदिर के प्रांगण में माहुरी वैश्य महिला महामंडल के सदस्यों की बैठक हुई। इस दौरान मंडल के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पार नवादा निवासी मंजू देवी को महिला मंडल का अध्यक्ष चुना।
शनिवार को नवादा शहर के जैन मंदिर के प्रांगण में माहुरी वैश्य महिला महामंडल के सदस्यों की बैठक हुई। इस दौरान मंडल के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पार नवादा निवासी मंजू देवी को महिला मंडल का अध्यक्ष चुना। अखिल भारतीय माहुरी महामंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शालिनी वैश्कियार की देखरेख में आयोजित सम्मेलन में मंजू देवी के अध्यक्ष के साथ साथ अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया।
चुनाव के उपरांत विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंची शालिनी वैश्कियार ने कहा कि महिलाओं की समाज में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अध्यक्ष को चुना गया है। समाज की महिलाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह संगठन बना है। उन्होंने बताया कि गोला रोड निवासी मंजू देवी को उपाध्यक्ष, पार नवादा संजय कुमार मुन्ना की पत्नी विनीता कुमारी को उपाध्यक्ष, रेखा भदानी को उपाध्यक्ष, सोनी भदानी सचिव, नीलम भदानी उप सचिव, मनीषा लोहानी, कविता रंजन को उपसचिव, वंदना कुमारी को कोषाध्यक्ष , अर्चना देवी, सोनी भदानी को सह कोषाध्यक्ष, खुशबू भदानी, अनीता भदानी को संगठन सचिव, रचना कुमारी को मीडिया प्रभारी, भारती भदानी को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ-साथ संगीता कुमारी, भारती तरवे, सुधा भदानी, रजनी वैश्कियार, सोनी वैश्कियार, डॉली गुप्ता, डॉली भदानी, ज्योतिका कुमारी, संध्या भदानी, रागिनी, प्रीति गुप्ता, शीतल कुमारी, अंजली भदानी, दीप्ति गुप्ता, रुपाली कुमारी, नेहा कुमारी, रीता लोहानी, अलका लोहानी, आरती भदानी, संजू कुमारी, कुमारी सुधारानी को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, विनोद भदानी, कृष्ण कुमार, रंजीत कुमार, अशोक कुमार, नितेश कुमार, मनोज भदानी, संजीत कुमार, प्रेम आनंद, चंचल कुमार, विकास भदानी सहित अन्य लोग मौजूद थे ।