भाजयुमो के क्षेत्रीय प्रभारी मनीष बने नवादा,नालंदा व गया के जिला प्रभारी
भाजपा युवा मोर्चा बिहार प्रदेश के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों का
भाजपा युवा मोर्चा, बिहार प्रदेश के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा युवा मोर्चा, पटना महानगर के पूर्व अध्यक्ष व नवनियुक्त भाजयुमो बिहार प्रदेश के क्षेत्रीय पदाधिकारी मनीष कुमार को नालंदा, नवादा एवं गया जिला का प्रभारी बनाया गया है। इस मौके पर मनीष कुमार ने बताया कि मेरी पहली प्राथमिकता तीनों जिला में युवा मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत करने की है, ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एक सशक्त भूमिका निभाए।
उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह द्वारा मुझ पर विश्वास कर जो दायित्व सौंपा गया है उसे मैं पूरी,ईमानदारी, निष्ठा एंव ऊर्जा के साथ निर्वहन करूंगा एवं सभी वर्ग व समाज के युवाओं को अधिक से अधिक शामिल कर आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटेंगे। क्षेत्रीय पदाधिकारी बनाए जाने पर बिहार के तमाम युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ने खुशी व्यक्त करते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।