Move to Jagran APP

सभी बूथों पर बनाएं चार-चार सक्रिय सदस्य : कांति

सदस्यता अभियान की समीक्षा को लेकर राजद कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को पार्टी के जिला कार्यालय में हुई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 12:17 AM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 12:17 AM (IST)
सभी बूथों पर बनाएं चार-चार सक्रिय सदस्य : कांति
सभी बूथों पर बनाएं चार-चार सक्रिय सदस्य : कांति

सदस्यता अभियान की समीक्षा को लेकर राजद कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को पार्टी के जिला कार्यालय में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने की। इस बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह मगध प्रमंडल प्रभारी कांति सिंह, जिला प्रभारी हिलसा विधायक शक्ति सिंह यादव, सह प्रभारी पप्पू, रजौली विधायक प्रकाशवीर, लोकसभा प्रत्याशी रहीं विभा देवी मुख्य रूप से उपस्थित थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सभी बूथों पर पार्टी का चार-चार सक्रिय सदस्य बनाना है। साथ ही सभी वार्डों में वार्ड अध्यक्ष बनाना है। उन्होंने कहा कि अगड़ा, पिछड़ा, अनुसूचित, महिला, नौजवान, अल्पसंख्यक सहित समाज के सभी वर्गों को संगठन से जोड़ना है, यही पार्टी नेता तेजस्वी यादव का आह्वान भी है। उन्होंने जिले में 80 फीसद सदस्यता का लक्ष्य प्राप्त होने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के जरिए समाज के सभी वर्गों को जोड़ने में सफलता मिली है। आगामी विधानसभा चुनाव में राजद के पक्ष में परिणाम आएगा। जिला प्रभारी ने कहा कि बिहार में लोगों का विश्वास राजद के प्रति बढ़ा है। फलस्वरुप काफी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। राज्य सरकार के प्रति लोगों का आक्रोश बढ़ा है। सूबे में लूट, हत्या, अपहरण आदि घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। विधायक प्रकाशवीर ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए इसे उखाड़ फेंकने की अपील की। उन्होंने सभी वर्गों को संगठन का सदस्य बनाने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि जिले में एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित है। सभी कार्यकर्ता जोर-शोर से इसे सफल बनाने में जुटे हुए हैं। बैठक को पूर्व सांसद आजाद गांधी ने भी संबोधित किया। मौके पर अनिल प्रसाद सिंह, प्रिस तमन्ना, ब्रजनंदन कुशवाहा, रविद्र यादव, शशिभूषण शर्मा, मथुरा यादव, वाल्मीकि यादव, उदय यादव, रामचंद्र यादव, जितेंद्र यादव, तरुण राजवंशी, महफूज आलम, मुनेश्वर कुशवाहा, चंदन कुमार, संजय यादव, राजेंद्र यादव, गांधी यादव, विक्रम यादव, धर्मेंद्र यादव, प्रवीण कुमार, संजय प्रभात, कौशल राय, वीणा देवी, शंभू यादव, धर्मेंद्र चौधरी आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

------------------

प्रखंडों में नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक

- सदस्यता अभियान को लेकर सभी प्रखंडों में पर्यवेक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है। राजद जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया कि नवादा प्रखंड में अनिल प्रसाद सिंह, नवादा नगर में मेराज खान, नारदीगंज में सीताराम चौधरी, हिसुआ प्रखंड में अंबिका साव व हिसुआ नगर में रामकृष्ण राजवंशी, नरहट प्रखंड में अविद्र चंद्रवंशी, मेसकौर में नरेश राजवंशी पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। इसी तरह सिरदला में दिलीप राम, रजौली में तरुण राजवंशी, अकबरपुर में नंदकिशोर वाजपेई व संजय सिंह, गोविदपुर में वीरेंद्र पासवान, रोह में ब्रजेंद्र कुशवाहा, कौआकोल में शशिभूषण शर्मा, पकरीबरावां में प्रिस तमन्ना, काशीचक में हीरा रविदास, वारिसलीगंज प्रखंड में विजय चौधरी व वारिसलीगंज नगर में जयलाल चौहान पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.