पागल कुत्ते ने तीन को नोचा
प्रखंड के बरतल्ला अनुसूचित टोला में रविवार की शाम एक पागल कुत्ते ने तीन व्यक्ति को नोच।
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 05:40 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 05:40 PM (IST)
नवादा। प्रखंड के बरतल्ला अनुसूचित टोला में रविवार की शाम एक पागल कुत्ते ने तीन व्यक्ति को नोच डाला। जानकारी के अनुसार गांव के निकास पर बैठा कुत्ते ने हरि मांझी, सुमन कुमार व उगिया देवी को काटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। ग्रामीणों ने कुत्ते को मारने का प्रयास किया, लेकिन वह धान की खेत में भाग गया। जख्मी तीनों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में हुआ। पीड़ित हरि मांझी ने बताया कि कुत्ता रास्ते में जा रहे लोगों पर पीछे से हमला कर देता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें