बेवजह बाइक से घूमने वालों पर प्रशासन सख्त, वसूला जुर्माना
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों पर प्रशासनिक सख्ती जारी है। शनिवार को नगर के प्रजातंत्र चौक पर पुलिस ने बेवजह बाइक से घूम रहे युवाओं पर सख्ती की। उन युवाओं की बाइक जब्त कर नगर थाना भेज दिया गया। नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि ऐसे बाइक सवारों से सात हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। साथ ही बाइक सवारों को लॉकडाउन का पालन करने की कड़ी हिदायत दी गई है। नगर थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लॉकडाउन का पालन करें। अपने-अपने घरों में ही रहें। प्रशासन का सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि बगैर किसी काम के सड़क पर घूमने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान कई लोग अभी भी बेवजह घूमते नजर आ रहे हैं। खरीदारी का बहाना बनाकर अपने घरों से बाहर निकल जा रहे हैं। शनिवार को शहर की सड़कों पर बाइकों के साथ ही कुछ ई-रिक्शा भी दौड़ती नजर आई। वहीं वेंडिग जोन में खरीदारी के दौरान शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा था। कई स्थानों पर लोग बैठकर आपस में गपशप करते दिखे। हालांकि दोपहर में सड़क पर काफी कम संख्या में लोग दिखे। लिहाजा अभी लोगों को और जागरूक होने की जरूरत है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए घरों में रहना और शारीरिक दूरी बनाकर रखना जरूरी है। अभिभावक भी युवाओं को घर पर रहने के लिए प्रेरित करें।