पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई नेता जी की जयंती
नवादा पूर्व विधायक अनिल सिंह ने शनिवार को इंटर विद्यालय हिसुआ में कहा कि नेताजी सुभाष च्रन्द्र बोस युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं। युवाओं के कंधे पर ही देश का भविष्य टिका है।
नवादा : पूर्व विधायक अनिल सिंह ने शनिवार को इंटर विद्यालय हिसुआ में कहा कि नेताजी सुभाष च्रन्द्र बोस युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं। युवाओं के कंधे पर ही देश का भविष्य टिका है। युवा ईमानदारी एवं कर्मठता पूर्वक अपने-अपने कर्तव्य का निर्वहन करें तो देश पुन: सोने की चिड़ियां बन सकता है। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस ने युवाओं के बल पर अंग्रेजों का नींद हराम कर दिया था। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। उनकी जयंती को पूरे देश में भाजपा युवा मोर्चा के तत्वावधान में मनाया जा रहा है। उनके शौर्य के बारे मैं देश वासियों को बया जा रहा है। उनकी कुर्बानी एवं पराक्रम को देशवासियों के समक्ष भाजपा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पहुंचाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस को जो सम्मान आज तक मिलना चाहिए था और जिसके वे हकदार थे, नहीं मिला। भाजपा युवा मोर्चा के माध्यम से उनका सम्मान दिलाने का निर्णय लिया है।
उनकी जयंती के अवसर पर हिसुआ युवा मोर्चा के तत्वावधान में इंटर विद्यालय हिसुआ में 1600 मीटर का दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया था। प्रतियोगिता में जमुई,नालंदा एवं गया जिला 140 धावकों ने भाग लिया। तथा नगर पंचायत के अंडर 12 वर्ष के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को चार राउंड में कराया गया। चारों राउंड के प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को मेडल,प्रशस्ति पत्र एवं स्पोर्टस शू देकर पूर्व विधायक अनिल सिंह,भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि राज कुमार एवं महामंत्री राहुल कुमार ने हौसला अफजाई किया। प्रथम राउंड में दीपक कुमार,गुलशन कुमार,मोनु कुमार द्वितीय राउंड में विनोद कुमार,गौतम कुमार,रोहित कुमार एवं तृतीय राउंड में राकेश कुमार,अंकित कुमार,रितीक राज को क्रमश: प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत नेता जी सुभाष चन्द्र बोस एवं मॉ भारती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुआ।
भाजपा युवा मोर्चा के हिसुआ इकाई ने आगत अतिथि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर नेमदारगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष तपेश कुमार,मुखिया संतोष कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष अशोक चौधरी सहित दर्जन भर पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक प्रिस,तरुण कुमार,धनन्जय कुमार,रौशन कुमार,सौरभ कुमार ने अपने-अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। मौके पर युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष तरुण कुमार, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रौशन कुमार, भाजपा आई टी सेल के अविनाश कुमार, मनीष कुमार, दीपक कुमार, राज सिघानिया,रवि कुमार एवं अन्य लोग शामिल थे। इस आयोजन में नवादा सहित अन्य जिलों से भी प्रतिभगी भी शामिल हुए। 150 से ज्यादा प्रतिभागियों ने अपना दम दिखाया।