विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भीषण गर्मी में बिहार का Kakolat Waterfall बना सैलानियों की पहली पसंद, 5 दिनों में पहुंचे 54 हजार टूरिस्ट

Published: Tue, 19 May 2026 02:46 PM (GMT+05:30)

नवादा के ककोलत जलप्रपात में भीषण गर्मी के बीच पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहां पिछले पांच दिनों ...और पढ़ें

भीषण गर्मी में बिहार का Kakolat Waterfall बना सैलानियों की पहली पसंद

भीषण गर्मी में बिहार का Kakolat Waterfall बना सैलानियों की पहली पसंद

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

विनय कुमार, गोविंदपुर (नवादा)। जेठ की दोपहरिया जेसे-जैसे तप रही है उसी अनुरूप ठंडे पानी के लिए मशहूर नवादा जिले के ककोलत जलप्रपात (Kakolat Waterfall Nawada) में सैलानियों की भीड़ भी बढ़ रही है। एक दिन में 10 से 12 हजार लोग यहां ठंडा पानी में नहाने और आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं।

पहाड़ी की चोटी से गिरते हुए ठंडे पानी और संपूर्ण ककोलत जलप्रपात की खूबसूरत वादियां हर किसी का मन जीत लेती है। अभी की चिलचिलाती गर्मी में हर कोई यहां आकर तरोताजा होना चाहते हैं। यही कारण है कि ककोलत नहाने के लिए पुरुषों, महिलाओं, युवाओं, बच्चों हर उम्र के लोगों की भीड़ दिख रही है।

नवादा समेत गया, पटना, भागलपुर, दरभंगा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, यूपी और दूसरे राज्यों से भी कई सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। ककोलत को बिहार का कश्मीर कहा जाता है।

पिछले मंगलवार को छोड़ पांच दिनों में सैलानी की संख्या लगभग 54 हज़ार तक यहां पहुंची है। इस सीजन में सबसे ज्यादा सैलानी बीते रविवार और सोमवार को पहुंचे। इन दोनों दिन करीब 19-19 हजार सैलानी यहां आए।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शिफ्ट में उपर झरना तक जाते हैं सैलानी

ककोलत में आनंद उठाने के लिए पहुंचे सैलानियों के लिए तीन से चार शिफ्ट में बांट कर पक्की सीढ़ियों के सहारे उपर झरना तक भेजा जाता है, ताकि सबकुछ व्यवस्थित तरीके से रह सके।

अधिक भीड़ होने पर उपर सैलानियों के जाने पर मनाही की जाती है। उन सभी के नीचे आने के बाद उपर जाने दिया जाता है। सुरक्षा में वन विभाग के कर्मी भी वहां तैनात रहते हैं। टिकट काउंटर से लेकर उपर झरना तक कर्मी तैनात रहते हैं।

अधिकारी बोले- पांच हजार सैलानी के बाद टिकट काउंटर पर लगेगा आधा घंटा का होल्ड, कूंड के पास रुकने के लिए मिलेंगे करीब 30 मिनट

जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी श्रेष्ठ कुमार कृष्ण ने बताया कि बीते पांच दिनों में करीब 54 हजार सैलानी ककोलत पहुंचे हैं। रविवार और सोमवार को दोनों ही दिन करीब 19-19 हजार लोग आए। अभी की गर्मी में औसतन दस हजार लोग प्रतिदिन आ रहे हैं। कभी कभी भीड़ अचानक से बढ़ जाती है।

उन्होंने बताया कि व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए टिकट काउंटर से लेकर कूंंड तक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उदाहरण स्वरूप यदि पांच हजार लोग जुट गए तो उपर कूंड तक जाकर नहाने के लिए दो हजार लोगों को ही अनुमति दी जाएगी। इसके बाद उनके आने के बाद नीचे प्रतिक्षारत रहे तीन हजार सैलानी को उपर झरना कूंड तक जाने दिया जाएगा। कूंड के पास करीब 30 मिनट तक रुकने दिया जाएगा।

इसके बाद सभी से नीचे उतरने के लिए कहा जाएगा, ताकि दूसरों को मौका मिल सके। इसी तरह से टिकट काउंटर पर पांच हजार टिकट कट जाने के बाद करीब आधा घंटा के लिए होल्ड लगाया जाएगा। डीएफओ ने कहा कि इससे भी अधिक भीड़ बढ़ने पर थाली थाना के पास बैरिकेडिंग कर सैलानियों को वहीं पर रोक दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पांच होमगार्ड की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा वन विभाग के कर्मी वहां ड्यूटी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पटना से राजगीर Malmas Mela जाने के लिए कौन सा रूट सबसे अच्छा? ट्रेन; AC बस या टोल फ्री रोड

यह भी पढ़ें- राजगीर पुरुषोत्तम मास मेला: रूट डायवर्ट होने से यात्री परेशान, 50 KM में पूरा हो रहा 20 KM का सफर

यह भी पढ़ें- राजगीर पुरुषोत्तम मास मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों भक्तों ने लगाई डुबकी; 27 मई को पहला शाही स्नान