जदयू के तीन कार्यकर्ता बने संगठन प्रभारी
जिला जदयू के तीन कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिलों में संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।
नवादा। जिला जदयू के तीन कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिलों में संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रसाद कुशवाहा को शेखपुरा, सतेंद्र कुशवाहा को नालंदा और मुकेश विद्यार्थी को पटना नगर का संगठन प्रभारी बनाया गया है। इन तीनों के मनोनयन पर जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी खुशी देखी जा रही है। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण ¨सह के प्रति आभार प्रकट करते हुए नवमनोनीत प्रभारियों को शुभकामना व बधाई दी है। बधाई देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष जीवनलाल चंद्रवंशी, अरुण कुमार रंजन, अवधेश प्रसाद कुशवाहा, दिनेश यादव, प्रो. प्रमिला कुमारी, दीपक कुमार, मुन्ना, ¨बदु कुमारी, हीरालाल चौहान, शशि कुमार शेष, मीना चंद्रवंशी, अनिल कुमार मंडल, तन्ने पठान, संजय चौधरी आदि शामिल हैं।