Move to Jagran APP

हर तबके का उत्थान ही न्याय के साथ विकास : नीतीश कुमार

जल-जीवन-हरियाली यात्रा पर रजौली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार न्याय के साथ विकास में विश्वास रखती है। हर इलाके का विकास हो। समाज के हरेक तबके का उत्थान हो। इसके लिए निरंतर प्रयास किया है। विकास की अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। अलग-अलग इलाके में जो समस्याएं हैं उनका निराकरण किया जा रहा हैं। समाज में जो हाशिये पर हैं उनको मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है। चाहे वह बहनें हो महिलाएं हो अल्पसंख्यक समाज अनुसूचित

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Dec 2019 11:46 PM (IST)Updated: Wed, 18 Dec 2019 11:46 PM (IST)
हर तबके का उत्थान ही न्याय के साथ विकास : नीतीश कुमार
हर तबके का उत्थान ही न्याय के साथ विकास : नीतीश कुमार

जल-जीवन-हरियाली यात्रा पर रजौली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार न्याय के साथ विकास में विश्वास रखती है। हर इलाके का विकास हो। समाज के हरेक तबके का उत्थान हो। इसके लिए निरंतर प्रयास किया है। विकास की अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। अलग-अलग इलाके में जो समस्याएं हैं उनका निराकरण किया जा रहा हैं। समाज में जो हाशिये पर हैं उनको मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है। चाहे वह बहनें हो महिलाएं हो, अल्पसंख्यक समाज, अनुसूचित जाति, जनजाति, अतिपिछड़ा वर्ग के परिवार हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार आगे बढ़ रहा है। यहां की आबादी बहुत अधिक है। दुनिया के एक-दो देशों को छोड़ दें तो बिहार सबसे घनी आबादी वाला प्रदेश है। बावजूद बिहार का औसत विकास दर देश के औसत दर विकास दर से ज्यादा से है। पिछले वर्ष बिहार का विकास दर 11.3 फीसद रहा। जो अन्य प्रांतों में सर्वाधिक है। इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर अलग-अलग विभाग के सचिव चंचल कुमार, अरविद चौधरी, प्रतिमा, जितेंद्र श्रीवास्तव, मनीष वर्मा, मगध कमिश्नर असांग चुबा आओ, जिला स्तर के पदाधिकारी प्रवीण दीपक, संतोष कुमार झा, हरदिया पंचायत के मुखिया पिटू साव, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सुनीता कुमारी, रजौली भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य, जदयू के प्रदीप कुमार, जीवन लाल चंद्रवंशी, मुकेश विद्यार्थी, उपस्थित थे। हैलीपैड पर सीएम के स्वागत में सामाजिक कार्यकर्ता अनु कुमार उपस्थित थे।

loksabha election banner

------

सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि हर क्षेत्र में किया काम, महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर

बिहार के मुख्यमंत्री ने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि हर क्षेत्र में काम किए गए हैं। खेतीबारी के विकास के लिए कृषि रोड मैप बनाकर काम किया गया है। सात निश्चय योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हर घर में बिजली पहुंचाई गई। हर इच्छुक परिवार को बिजली का कनेक्शन दिया गया। घरों में शौचालय बनवाए गए। अब पक्की नाली-गली की योजनाएं चल रही हैं। सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए भी काम किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार में जो भी नौकरियों को लेकर नियुक्तियां हो रही है उसमें महिलाओं को 35 फीसद आरक्षण दिया गया। बिहार ही वह राज्य है जहां पंचायती राज में महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवादा में जिला परिषद, नगर परिषद का अध्यक्ष महिलाएं हैं। इसके साथ ही बेटे-बेटियों की शिक्षा व्यवस्था को भी बेहतर बनाया। लड़कियों की शिक्षा के लिए पोशाक और साइकिल जैसी योजनाएं शुरू की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले नौवीं कक्षा में 1.70 लाख छात्राएं स्कूल में पढ़ती थी। अब नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़कियों की संख्या 9 लाख तक पहुंच गई है।

---

शराबबंदी से परिवार में आई खुशहाली

- मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने विकास योजनाओं के साथ ही समाज सुधार के कार्यक्रम भी चला रखे हैं। महिलाओं की मांग पर बिहार में शराबबंदी की गई। सफलतापूर्वक क्रियान्वित हो रही है। पहले की तुलना में परिवार में आज खुशहाली आई है। महिलाएं खुश हैं। उन्होंने जीविका दीदियों से कहा कि शराबबंदी को लेकर अभियान निरंतर जारी रखें। कुछ लोग आज होम डिलेवरी शराब की बात करते हैं। जो लोग इस तरह की बात करते हैं वहीं पहले शराब पसंद करते हैं। दहेज प्रथा व बाल विवाह के खिलाफ कड़े कानून बनाए हैं।

-----------

सरकार के दो मंत्रियों ने भी गिनाई उपलब्धि

-रजौली में जल जीवन हरियाली यात्रा में पहुंचे पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा कि बिहार में जो परिवर्तन हुआ है। वह दिख रहा है। विकास का मतलब बिजली, पानी, सड़क व अन्य क्षेत्रों में विकास से है। जो पिछले 70 वर्षों में नहीं हुआ उसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल के समय में पूरा किया। उन्होंने जल जीवन हरियाली को भविष्य की पीढ़ी के लिए जरूरी बताया। ग्रामीण विकास मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नवादा विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। गांव, शहर, पर्यटन हर मामले में नवादा का विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि नवादा जिला में मनरेगा में हुए बेहतर कार्यों के कारण इस जिला को मनरेगा वार्षिक पुरस्कार के लिए चुना गया। उन्होंने आवास योजना, पेंशन योजना में सरकार के द्वारा किए गए प्रयासों की चर्चा की। इन सबसे आम जनमानस को लाभ हुआ।

--------

जल-जीवन-हरियाली अनूठा अभियान: मुख्य सचिव

सरकार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने जल-जीवन-हरियाली अभियान को अनूठा बताया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अनूठा इसलिए कि इसका बहुत बड़ा आकार है। इसमें मूलभूत अवधारणाओं को चिन्हित किया गया है। जल जीवन की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि पीने का पानी जमीन में बनता है। ऐसे में जरूरी है कि सभी इसका संरक्षण करें। इसका दुरुपयोग नहीं करें। उन्होंने अभियान से जुड़ी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

------------- पैकेजिग

हरदिया पहुंचे सीएम को पसंद आया फुलवरिया जलाशय, अभिनंदन किया

जासं, नवादा : रजौली के हरदिया स्थित फुलवरिया जलाशय को देखने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने इस विहंगम व खूबसूरत जलाशय का अभिनंदन किया। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि बड़ा ही सुंदर और विशाल जलाशय है। उन्होंने कहा कि शायद ही बिहार में इससे बड़ा कहीं जलाशय हो। सीएम ने फुलवरिया जलाशय के जीर्णोंद्धार व सुंदरीकरण की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि अभी इसी जलाशय पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन हुआ है। इससे 90 गांव-टोला के लोगों को शुद्ध पानी मिलेगा। उन्होंने फुलवरिया जलाशय के आसपास के आठ गांवों तक बेहतर सड़क बनाने की भी जरूरत बताई। साथ ही इस जलाशय से भविष्य में सिचाई की योजनाएं भी विकसित करने की इच्छा जताई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.