प्रेमिका गई माता-पिता के साथ, प्रेमी को जेल
हिसुआ (नवादा)। हिसुआ थाना की पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर प्रेमिका को माता -पिता के साथ जा
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Jul 2020 11:51 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2020 11:51 PM (IST)
हिसुआ (नवादा)। हिसुआ थाना की पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर प्रेमिका को माता -पिता के साथ जाने दिया जबकि प्रेमी को बुधवार को न्यायायिक हिरासत में भेज दिया। बताया जाता है कि विकास कुमार ने 6 जुलाई को अपनी प्रेमिका के साथ भाग कर शादी कर लिया था। लड़की के पिता ने अपनी पुत्री के अपहरण का प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने युवक के घर छापेमारी कर दोनों को बरामद किया था। लड़की को मंगलवार को न्यायालय में 164 का बयान दर्ज कराने पुलिस ले गई। कोर्ट में लड़की ने विकास द्वारा अपहरण किए जाने की बात बताई। लड़की के बयान के बाद न्यायालय ने लड़की को माता -पिता के साथ जाने की अनुमति दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें