स्टेट डेस्क ध्यानार्थ- नरहट में इंटर की छात्रा के साथ सामुहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल
स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीया लड़की जो कि इंटर की छात्रा है के साथ सामूहिक।
स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीया लड़की जो कि इंटर की छात्रा है के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सात युवकों द्वारा पिछले तीन माह से उसके साथ कुकृत्य किया जा रहा था। दुष्कर्म का वीडियो क्लीप बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था। कुछ दिनों पूर्व वीडियो को वायरल कर दिया गया। मामला सार्वजनिक हुआ तो रविवार को परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। संगीन मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
बताया जाता है कि छात्रा नरहट चांदनी चौक के पास एक को¨चग में पढ़ने जाती थी। चांदनी चौक बाजार के कुछ लड़के उसके साथ आए दिन छेड़खानी किया करता था। लेकिन पीड़िता लोकलाज के भय से बात को छिपा रही थी। इस बीच राहुल गुप्ता नामक युवक ने अपने कुछ साथियों के साथ एक दिन लड़की को अपने गोदाम में लेकर चला गया और उसके साथ सभी ने दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वे लोग लड़की को ब्लैकमेल करने लगे। वीडियो वयारल करने की धमकी देकर लड़की को हमेशा बुलाकर राहुल व उसके दोस्त दुष्कर्म करते रहे। यह सिलसिला पिछले तीन माह से जारी था। तंग आकर लड़की अपने रिश्तेदार के पास चली गई। लेकिन बहशी युवकों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे वापस आने को दवाब बनाने लगा। लड़की इंकार की तो वीडियो को वायरल कर दिया। मामला लड़की के परिजनों तक पहुंच गया। इसके बाद परिजन रविवार को पीड़िता को लिए नरहट थाना पहुंचे और पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने मुख्य आरोपित राहुल गुप्ता समेत अंकित और रमेश नामक युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य चार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल मामला सार्वजनिक होने के बाद इलाके के लोग शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं।