कन्या विवाह की राशि के लिए आधार एवं बैंक पासबुक जमा करने का निर्देश
प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम सागर मिश्र ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय में पंचायत सचिवों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ प्रखंड सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक किया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 07:11 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 07:11 PM (IST)
प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम सागर मिश्र ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय में पंचायत सचिवों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ प्रखंड सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक किया। जिसमें मौजूद लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के कन्या विवाह राशि के आवेदकों का जल्द से जल्द बैंक पासबुक तथा आधार कार्ड की प्रति प्रखंड में जमा करा दें। कन्या विवाह के लाभुकों को राशि अब बैंक खाते में भेजी जाएगी। बीडीओ ने बताया कि प्रखंड में कुल 1544 कन्या विवाह लाभुकों की राशि आई हुई है। जो बैंक के माध्यम से उनके खातों में भेजी जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें