स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र का हुआ औचक निरीक्षण
प्रखंड विकास पदाधिकारी नौशाद आलम सिद्दीकी ने शुक्रवार को माखर पंचायत की बघना प्राथ ि।
नवादा। प्रखंड विकास पदाधिकारी नौशाद आलम सिद्दीकी ने शुक्रवार को माखर पंचायत की बघना प्राथमिक विद्यालय और इसी गांव में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में नौ शिक्षक में मात्र दो ही उपस्थित थे। जबकि बच्चों की उपस्थिति शून्य थी। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाया गया।
बीडीओ ने बताया कि विद्यालय में 9 शिक्षक कार्यरत हैं। शुक्रवार को 11:00 बजे दिन में औचक निरीक्षण किया गया तो प्रधान शिक्षक वीरेंद्र कुमार और साहयक शिक्षक प्रभा कुमारी ही उपस्थित मिली। अन्य शिक्षक रामबालक चौहान, प्रमिला कुमारी, नीतू कुमारी, निर्देश कुमार 5 दिसम्बर और जयंती कुमारी 6 दिसम्बर से गायब थी। उपस्थिति पंजी का कॉलम खाली था। ग्रामीणों ने पूछताछ के दौरान बताया कि इस विद्यालय में बच्चे तो नहीं के बराबर आते हैं। शिक्षक भी जब इच्छा होती है आते हैं और चले जाते हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण की मांग की है।
आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 140 का निरीक्षण करने बीडीओ 12 बजे पहुंचे तो केंद्र बंद पाया गया। सेविका सरोज कुमारी और सहायिका मनोरमा देवी गयब थी। ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र खुलता ही नहीं है। सेविका और सहायिका से स्पष्टीकरण की मांग की गई है।