स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण
प्रखंड विकास पदाधिकारी नौशाद आलम सिद्दीकी ने शुक्रवार को माखर पंचायत की बघना प्राथमि
नवादा। प्रखंड विकास पदाधिकारी नौशाद आलम सिद्दीकी ने शुक्रवार को माखर पंचायत की बघना प्राथमिक विद्यालय और इसी गांव में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में नौ शिक्षक में मात्र दो ही उपस्थित थे। जबकि बच्चों की उपस्थिति शून्य थी। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाया गया। बीडीओ ने बताया कि विद्यालय में 9 शिक्षक कार्यरत हैं। शुक्रवार को 11:00 बजे दिन में औचक निरीक्षण किया गया तो प्रधान शिक्षक वीरेंद्र कुमार और सहायक शिक्षक प्रभा कुमारी ही उपस्थित मिली। अन्य शिक्षक रामबालक चौहान, प्रमिला कुमारी, नीतू कुमारी, निर्देश कुमार 5 दिसम्बर और जयंती कुमारी 6 दिसम्बर से गायब थी। उपस्थिति पंजी का कॉलम खाली था। ग्रामीणों ने पूछताछ के दौरान बताया कि इस विद्यालय में बच्चे तो नहीं के बराबर आते हैं। शिक्षक भी जब इच्छा होती है आते हैं और चले जाते हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण की मांग की है। आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 140 का निरीक्षण करने बीडीओ 12 बजे पहुंचे तो केंद्र बंद पाया गया। सेविका सरोज कुमारी और सहायिका मनोरमा देवी गायब थीं। ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र खुलता ही नहीं है। सेविका और सहायिका से स्पष्टीकरण की मांग की गई है।
खेल प्रतिभा निखारने को क्लब का गठन
संवाद सूत्र, गो¨वदपुर, नवादा: गो¨वदपुर प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय गो¨वदपुर के प्रागंण में शुक्रवार को जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपक कुमार कौशिक व राष्ट्रपति से पुरस्कृति प्रभारी प्रधानाचार्य अलखदेव यादव ने दीप जलाकर यंग स्पॉट क्लब का शुभारंभ किया गया। क्लब के गठन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के खेल प्रतिभा को निखारना और उंचा मुकाम देना बताया गया। राष्ट्रीय स्तर के कोच तथा राष्ट्रीय स्तर के रेफरी शारीरिक शिक्षक अलखदेव यादव स्वयं विभिन्न खेलों का निश्शुल्क प्रशिक्षण देंगे। रेस, शॉटपुट, डिसक्सथ्रो, जैवलीन, हाई जंप, लांग जंप इत्यादि एथलेटिक्स गेमों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पुलिस, दारोगा, सेना में जाने को इच्छुक अथ्यर्थियों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी प्रशिक्षण निश्शुल्क होगा।
मौके पर प्रखंड प्रमुख ¨रकु कुमारी, यूनिसेफ बीएमसी संजीव घोष, थानाध्यक्ष रवि पासवान आदि मौजूद थे। मौके पर पूर्व प्रमुख चंद्रिका प्रसाद व प्रखंड क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग व खिलाड़ी मौजूद थे।