Move to Jagran APP

पौधारोपण कार्य में जुटी इनरव्हील क्लब की महिलाएं

नवादा दैनिक जागरण द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे पौधा लगाओ वृक्ष बचाओ अभियान में चौथे दिन शुक्रवार को इनरव्हील क्लब से जुड़ी महिलाएं शामिल हुई। इनरव्हील की महिलाओं ने जागरण के पौधारोपण अभियान की काफी तारीफ की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jun 2021 12:04 AM (IST)Updated: Sat, 19 Jun 2021 12:04 AM (IST)
पौधारोपण कार्य में जुटी इनरव्हील क्लब की महिलाएं
पौधारोपण कार्य में जुटी इनरव्हील क्लब की महिलाएं

नवादा: दैनिक जागरण द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे पौधा लगाओ, वृक्ष बचाओ अभियान में चौथे दिन शुक्रवार को इनरव्हील क्लब से जुड़ी महिलाएं शामिल हुई। इनरव्हील की महिलाओं ने जागरण के पौधारोपण अभियान की काफी तारीफ की। महिलाओं ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम को सफल बनाना हरेक लोगों का दायित्व बनता है। ऐसे कार्यक्रम से समाज के लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष रीता दीक्षित के नेतृत्व में महिलाओं ने नगर के पार नवादा स्थित बुंदेलखंड मोहल्ला में पौधारोपण किया। इस दौरान महिलाओं ने अपने हाथों से आम, अमरूद,बरगद, पीपल, शीशम समेत दर्जनों पौधा लगाया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। क्लब अध्यक्ष रीता दीक्षित ने कहा कि जंगलो की अवैध कटाई से वृक्षों की संख्या कम होते जा रही है। आमजनों को स्वच्छ हवा व ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रहा है। खेतीबारी पर भी बुरा असर पड़ रहा है। दिन-प्रतिदिन पेयजल संकट गहराता जा रहा है। इन समस्याओं से निपटने के लिए हरेक लोगों को आगे आना होगा। अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो मानव जीवन पर

loksabha election banner

बुरा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण अखबार ने पौधारोपण की दिशा में जो कदम बढ़ाया है, इसमे समाज के लोगों को सीखने की जरूरत है। ऐसे कार्यक्रम को हमसबों को एकजुट होकर आगे बढ़ाना चाहिए। पौधारोपण के प्रति हरेक लोगों को जागरूक होना चाहिए। तभी पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सकता है। समाज के हरेक लोग अपने मैरेज डे, विवाह,जन्मदिन आदि के अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। इस दौरान इनरव्हील की महिलाओं ने पौधारोपण कर धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। मौके पर क्लब उपाध्यक्ष रेखा रानी, सावित्री बरनवाल, वर्षा रानी, डॉ.अंजना सिन्हा, मंजू सिन्हा, बिनी प्रसाद, माधुरी देवी, रेणुका मगहिया, कशिश सिन्हा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

-------------------------

1000 पौधा लगाने का है लक्ष्य

- इनरव्हील क्लब के उपाध्यक्ष रेखा रानी ने कहा कि क्लब की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रत्येक साल पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आपसी सहयोग से अबतक करीब दो हजार पौधा लगाया जा चुका है। इस साल भी जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में 1 हजार पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। खासकर सबसे अधिक ऑक्सीजन देने वाला बरगद, पीपल, नीम, तुलसी समेत अन्य पौधा लगाने का निर्णय लिया गया है। और पौधारोपण जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया है। ऐसे क्लब की ओर से गरीब व असहाय लोगों को हरसंभव सहयोग किया जा रहा है। समाज के गरीब परिवार की बच्ची की शादी-विवाह के लिए भी आर्थिक सहयोग किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.