किसान गोष्ठी में दी गई जानकारियां
संसू कौआकोल कृषि विज्ञान केंद्रग्राम निर्माण मंडल सर्वोदय आश्रम सोखोदेवरा के तत्वा
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 06:40 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 06:40 PM (IST)
फोटो-13 संसू, कौआकोल : कृषि विज्ञान केंद्र,ग्राम निर्माण मंडल सर्वोदय आश्रम सोखोदेवरा के तत्वाधान में निकरा परियोजना के अंतर्गत प्रखंड के निकरा ग्राम फुसबंगला बिन्दीचक में गुरुवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। केवीके के पशु वैज्ञानिक डॉ. धनंजय कुमार एवं पौधा संरक्षण वैज्ञानिक डॉ. जयवंत कुमार ने कार्यक्रम में मौजूद किसानों एवं पशुपालकों को अपने अपने विभाग से संबंधित कई आवश्यक जानकारियां दी। वैज्ञानिकों ने मौसमी फसलों में होने वाली बीमारियों एवं उसके प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारियां दी। वहीं पशुओं में होने वाली बीमारियों एवं उससे बचाव के संबंध में भी जानकारी उपलब्ध करवाई गई। कार्यक्रम में दर्जनों ग्रामाीण-महिला उपस्थित थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें