मतदान प्रतिशत बढ़ाने को आशा संघ संकल्पित
संस नवादा भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता संघ क
फोटो-8
----------------
संस, नवादा : भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता संघ की जिला संचालन समिति की बैठक सोमवार को हुई। जिसमें विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विचार-विमर्श किया गया। संघ की प्रदेश महामंत्री इंदु झा ने कहा कि जिला कमेटी द्वारा ग्राम स्तर पर मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। चुनाव आयोग के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मतदान केंद्रों पर आशा कार्यकर्ताओं को कार्य में लगाए जाने के निर्देश मिले हैं। इसके लिए विभागीय स्तर पर आशा को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इस कार्य में आशा संघ से जुड़ी सभी आशा पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई है और संघ मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कृत संकल्पित है। बूथों पर मतदान करने आने वाले मतदाताओं को स्थानीय आशा द्वारा शारीरिक दूरी का पूर्ण रुप से पालन कराया जाएगा। वहीं मतदाताओं का थर्मल स्क्रीनिग के साथ-साथ उनके हाथों को सैनिटाइज करने का कार्य भी आशा वर्कर मतदान केंद्रों पर करेंगी। संघ के प्रदेश मंत्री मनीष कुमार सिंह के द्वारा आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता संघ के इस अभियान की भरपूर सराहना की। मौके पर आशा संघ की जिलाध्यक्ष राधा देवी, जिला मंत्री अनिता कुमारी, उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा कुमारी, पिकी कुमारी, इशरत परवीन, बेबी कुमारी, रंजू अम्बष्ठा, रेणु कुमारी, गुलशन देवी, अनीता देवी आदि उपस्थित रहे।