1244 प्रवासियों तक पहुंचाया जा रहा सेहतमंद भोजन
प्रखंड व इसकी पंचायतों में बने क्वारेंटाइन सेंटरों पर प्रवासी मजदूरों को फल चना व स्वादिष्ट व्यंजन दिए जा रहे हैं। सुबह के नाश्ते में फल चना व तथा दोपहर में पुलाव-तड़का रात में पूड़ी-सब्जी देने की तैयारी है। स्वादिष्ट भोजन पाकर क्वरंटाइन सेंटर पर रहने वाले प्रवासी मजदूर भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। प्रखंड कार्यालय परिसर में खाना बनाने के बाद उसे प्लास्टिक के पैकिग में पैक कर प्रखंड स्तरीय 6 व पंचायत स्तरीय 8 क्वरंटाइन सेंटरों में भेजा जा रहा है।
प्रखंड व इसकी पंचायतों में बने क्वारेंटाइन सेंटरों पर प्रवासी मजदूरों को फल, चना व स्वादिष्ट व्यंजन दिए जा रहे हैं। सुबह के नाश्ते में फल, चना व तथा दोपहर में पुलाव-तड़का, रात में पूड़ी-सब्जी देने की तैयारी है। स्वादिष्ट भोजन पाकर क्वरंटाइन सेंटर पर रहने वाले प्रवासी मजदूर भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। प्रखंड कार्यालय परिसर में खाना बनाने के बाद उसे प्लास्टिक के पैकिग में पैक कर प्रखंड स्तरीय 6 व पंचायत स्तरीय 8 क्वरंटाइन सेंटरों में भेजा जा रहा है।
मंगलवार की शाम से ही प्रखंड कार्यालय परिसर में अस्थाई भोजनालय शुरु हो गई है। मंगलवार की रात में प्रवासी मजदूरों को पूड़ी-सब्जी दी गई। वहीं बुधवार को सुबह में फल का नाश्ता, दोपहर में पुलाव-तड़का व सब्जी दिया गया। रात में पूड़ी-सब्जी देने की तैयारी चल रही थी। बीडीओ प्रेम सागर मिश्र के सफल प्रयास से प्रखंड परिसर में अस्थाई भोजनालय बनाकर लोगों को नाश्ता व स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जा रहे हैं। बीडीओ की देखरेख में सुबह के नाश्ते में कई प्रकार के फल तरबूज, केला, अंगूर, चना के साथ दोपहर में स्वादिष्ट व्यंजनों के पैकेट दिए गए। बीडीओ ने बताया कि मंगलवार की शाम से ही प्रखंड कार्यालय परिसर में अस्थाई भोजनालय शुरू कर दिया गया है। जिसमें 10 कारीगर व 30 श्रमिक प्रवासी मजदूरों के लिए खाना बनाने में जुटे हुए हैं। जो खाना बन चुका था, उसकी पैकिग की जा रही थी।
समाचार लिखे जाने तक रजौली प्रखंड में 1244 प्रवासी मजदूर प्रखंड स्तरीय 7 व पंचायत स्तरीय 16 सेंटरों में रह रहे हैं। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अभिषेक आनंद व प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शशिकांत वर्मा ने बताया कि प्रखंड स्तरीय क्वरंटाइन सेंटर में 731 व पंचायत स्तरीय सेंटर में 513 प्रवासी मजदूर बुधवार की शाम तक थे। बुधवार को सुबह व दोपहर के लिए लेंगुरा में 85, रजौली इंटर विद्यालय में 220,मध्य विद्यालय रजौली में 55, मथुरासिनी इंटरमीडिएट महाविद्यालय में 120, अंबेडकर छात्रावास में 170, अमावां पूर्वी में 100, उत्क्रमित मध्य विद्यालय करिगांव में 110, बहादुरपुर में 10, धमनी में 135, रजौली पश्चिमी में 25 पैकेट नाश्ता व खाना प्रवासी मजदूरों को उपलब्ध कराया गया है। वहीं प्रखंड के फरका बुजुर्ग, सवैयाटांड़, चितरकोली, अमावां पश्चिमी, सिरोडाबर, हरदिया, जोगियामारण के मुखिया को प्रवासी मजदूरों के लिए तीनों वक्त के खाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। बीडीओ की देखरेख में दोनों अधिकारी दिन-रात मेहनत कर प्रवासी मजदूरों महिला, पुरुष व उनके छोटे बच्चों को तीनों वक्त का खाना व मासूम बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था करने में लगे हुए हैं। साथ ही रोजेदारों के लिए भी इफ्तार के लिए व्यंजन की व्यवस्था भी की गई है।