विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवादा में कुएं से मिला अधजला शव, एक दिन से लापता था 21 वर्षीय युवक; चार माह पहले हुई थी शादी

Published: Mon, 28 Sep 2026 12:14 PM (IST)

नवादा के सिरदला थाना क्षेत्र में एक कुएं से 21 वर्षीय युवक सुबीर कुमार उर्फ सुधीर चौहान का अधजला शव ...और पढ़ें

नवादा में युवक की हत्‍या की आशंका। सांकेत‍िक तस्‍वीर

नवादा में युवक की हत्‍या की आशंका। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. नवादा के सिरदला में कुएं से अधजला शव मिला।

  2. मृतक की पहचान 21 वर्षीय सुबीर कुमार के रूप में हुई।

  3. चार माह पहले हुई थी शादी, ससुराल पक्ष को हत्या का शक।

जागरण संवाददाता, नवादा। सिरदला के परनाडाबर थाना क्षेत्र में कृष्णानगर और भोला कुरहा के बीच त्रिमुहानी के समीप बगीचे के एक कुएं से सोमवार को अधजला शव बरामद क‍िया गया। 

शौच के लिए गए ग्रामीणों ने कुएं के पास शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया।

21 वर्षीय युवक का था शव 

घटना से सनसनी फैल गई। उसकी पहचान चंदाबारा गांव निवासी 21 वर्षीय सुबीर कुमार उर्फ सुधीर चौहान के रूप में बताई जा रही है। उसके शरीर का हिस्‍सा जला हुआ था। 

स्‍वजन के अनुसार सुबीर एक दिन पूर्व अपने घर से लापता हुआ था। तब से उसकी तलाश की जा रही थी, लेक‍िन कुछ पता नहीं चला। 

चार माह पहले हुई थी शादी 

करीब चार माह पहले उसकी शादी पकरीबरावां क्षेत्र में हुई थी। ससुराल पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना के बाद FSL की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मौके से तमाम साक्ष्य जुटाए।

पुलिस और FSL टीम मौत की परिस्थितियों, शव के जलने और कुएं तक पहुंचने समेत विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। हत्या समेत अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।