राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित
संसू रजौली प्रखंड क्षेत्र के अमावां गांव में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम संगत के प्रांगण में किया
संसू, रजौली : प्रखंड क्षेत्र के अमावां गांव में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम संगत के प्रांगण में किया गया। जिसमें उपस्थित गण्यमान्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक के मुख्य अधिकारी जिला प्रचारक मृत्युंजय कुमार, धर्म प्रचारक विनोद कुमार एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक के अमावां के पूर्व मंडल प्रमुख रूद्र प्रताप सिंह और स्वयं सेवक नुनू राजवंशी शामिल थे। धर्म प्रचारक विनोद कुमार की अध्यक्षता में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने प्रणाम कर कार्यक्रम की शुरुआत के साथ बौद्धिक मार्गदर्शन दिया। कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि भारत के स्वयंसेवक अंतिम क्षण तक देशहित के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। राष्ट्रहित के कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं साथ ही राष्ट्रहित पर तत्पर रहते हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं को देशभक्ति का पालन पूरी निष्ठा एवं देश प्रेम की भावना से करना प्रथम दायित्व है। गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में उपस्थित रजौली विधानसभा के भाजपा पूर्व प्रत्याशी भाजपा अर्जुन राम, अमावां मंडल भाजपा अध्यक्ष शिव शंकर कुमार, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता देववंश राय, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, पूर्व भाजपा किसान मोर्चा पूर्व जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, अमावा मंडल उपाध्यक्ष शंकर सिंह, भाजपा जिला किसान मोर्चा मंत्री नरेश यादव, महामंत्री मनोज कुमार के अलावा समस्त संघ परिवार शामिल थे।