योजनाओं को धरातल पर उतारने को सरकार कटिबद्ध
सूबे के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को परिसदन में विभागीय अधिकारियों।
नवादा। सूबे के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को परिसदन में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिले में चल रही योजनाओं का हाल जाना। मंत्री ने कहा कि सरकार जन उपयोगी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं को धरातल पर उतारें और लोगों तक फायदा पहुंचाएं। उन्होंने अभियान चलाकर मजूदरों का पंजीयन कराने का निर्देश दिया। साथ ही बाल श्रम को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अगली बार नवादा दौरे में अधिकारियों से पूछा जाएगा कि बाल श्रम को रोकने के लिए क्या-क्या कार्रवाई की गई है। अधिकारियों के साथ बैठक के बाद उन्होंने जिले के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वारिसलीगंज विधायक अरुणा देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष शशिभूषण कुमार बबलू, प्रो. विजय कुमार सिन्हा, नवीन केशरी आदि नेताओं ने मंत्री का स्वागत किया। बता दें कि श्रम मंत्री अपने निजी कार्य से नवादा पहुंचे थे।