जमुआवां पंचायत के ग्रामीणों को जलजमाव से मिली मुक्ति
लगातार हो रही बारिश से वजीरगंज प्रखंड के जमुआवां पंचायत में जल-जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई थी।
लगातार हो रही बारिश से वजीरगंज प्रखंड के जमुआवां पंचायत में जल-जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। अनुमंडल पदाधिकारी सदर सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के साथ जमुआवां पंचायत का मुआयना किया। इस पंचायत में एक पुल है जिसका नाम है धधरी पुल जो नवादा जिले के सीमा पर अवस्थित है। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि पुल के ह्यूम पाइप में ढेर सारा मलवा घुस गया है। जिसके कारण जमुआवां पंचायत से पानी निकलने का रास्ता बंद हो गया है। अनुमंडल पदाधिकारी सदर द्वारा इस पुल को साफ करवाने के लिए एक फोकलेन और दो जेसीबी मंगवाया गया। भारी बारिश के बीच लगातार 5 से 6 घटे तक काम चलता रहा और 7 से 8 ट्रक मलबे को ह्यूम पाइप से बाहर निकलवाया गया। पानी निकलने का रास्ता साफ हो जाने के से पंचायत से पानी निकलने लगा। यह कार्य शनिवार की दोहपर से रात आठ बजे तक किया गया। रविवार को भी अनुमंडल पदाधिकारी ने जमुआवां पंचायत का निरीक्षण किया। निरीक्षण में जमुआवां पंचायत से जल-जमाव पाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी सदर द्वारा भारी बारिश के बीच रविवार को फतेहपुर,टनकुप्पा, मानपुर एवं नगर प्रखंड के संपूर्ण क्षेत्र का मुआयना किया गया। उन्होंने बताया कि कहीं भी जल-जमाव की समस्या नहीं पाई गई है।