्रस्वतंत्रता सेनानी बिदा बाबू का निधन, शोक की लहर
प्रखंड क्षेत्र के भट्टा ग्रामीण वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी बिदा महतो का निधन शुक्रवार की देर शाम पैतृक आवास पर हो गया। उनकी आयु 100 वर्ष से ज्यादा थी। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। बिदा बाबू स्वतंत्रता सेनानी के साथ ही लंबे समय तक बेलड़ पंचायत की मुखिया और पकरीबरावां प्रखंड के प्रमुख भी रहे थे।
प्रखंड क्षेत्र के भट्टा ग्रामीण वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी बिदा महतो का निधन शुक्रवार की देर शाम पैतृक आवास पर हो गया। उनकी आयु 100 वर्ष से ज्यादा थी। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। बिदा बाबू स्वतंत्रता सेनानी के साथ ही लंबे समय तक बेलड़ पंचायत की मुखिया और पकरीबरावां प्रखंड के प्रमुख भी रहे थे। तब काशीचक प्रखंड का बेलड़ पंचायत पकरीबरावां प्रखंड का हिस्सा था। उनकी पहचान किसान नेता के रूप में थी। किसान आंदोलनों में भी वे बढ़-चढ़कर भागीदार हुआ करते थे। भारत की आजादी के लिए हुए आंदोलनों में कई महीने तक जेल में भी बंद रहे थे। उनके निधन की खबर सुनते ही गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। काशीचक के पूर्व जिला पार्षद सतीश कुमार उर्फ मनटन सिंह, जिला पार्षद सुनैना देवी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे। लोगों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। स्वतंत्रता सेनानी के नाती व भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल मेहता ने बताया कि शनिवार को उनका अंतिम संस्कार बाढ़ गंगा तट पर किया जाएगा।