Move to Jagran APP

हर बूथों पर होंगे पार्टी के चार यूथ : अध्यक्ष

नवादा। लोक जनशक्ति पार्टी के नए जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने कहा है कि संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। ब

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Sep 2018 07:20 PM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 07:20 PM (IST)
हर बूथों पर होंगे पार्टी के चार यूथ : अध्यक्ष
हर बूथों पर होंगे पार्टी के चार यूथ : अध्यक्ष

नवादा। लोक जनशक्ति पार्टी के नए जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने कहा है कि संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। बूथ स्तर पर कमेटी का गठन कर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। पार्टी नेता सह सांसद चिराग पासवान के निर्देश के अनुसार हर बूथ पर पार्टी के चार यूथ रहेंगे। वे बुधवार को नगर के प्रसाद बिगहा स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाते हुए 30 सितंबर को नगर भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा। जिसमें संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान, पूर्व सांसद सूरजभान ¨सह, पार्टी के विधायक दल के नेता राजू तिवारी सहित कई प्रदेश स्तरीय नेता शिरकत करेंगे। उन्होंने जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, प्रदेश अध्यक्ष पशुपति पारस आदि के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 में छात्र लोजपा अध्यक्ष और वर्ष 2016 में युवा अध्यक्ष की जिम्मेवारी को बखूबी निभाया। उन्होंने पार्टी के प्रदेश सचिव विकास कुमार राजा, विष्णुदेव पासवान, आभा सिन्हा, सुलेखा देवी, ओमप्रकाश को धन्यवाद देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शशिभूषण कुमार बबलू, पंकज कुमार मुन्ना ने मनोनित जिलाध्यक्ष को माला पहनाकर बधाई दी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.