Move to Jagran APP

पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

स्थानीय थाना की पुलिस ने गुरुवार कि रात कहरिया बेलदरिया गांव से शराब तस्कर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Mar 2020 11:09 PM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2020 06:11 AM (IST)
पुलिस ने चार लोगों  को किया गिरफ्तार
पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

संसू, हिसुआ : स्थानीय थाना की पुलिस ने गुरुवार कि रात कहरिया बेलदरिया गांव से शराब तस्कर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शराब धंधे की सूचना पर एसआइ सिकंदर सिंह ने पुलिस बल के साथ गांव के नदी किनारे एक मुर्गी फार्म के अंदर छापेमारी की। जहां अपने अन्य साथियों के साथ कारोबारी कृष्ण प्रसाद शराब का सेवन कर रहा था। पुलिस को देख भागने लगे। चार लोगों को पुलिस ने धर दबोचा। एसआइ ने बताया कि शराब के मुख्य धंधेबाज कृष्ण प्रसाद सहित शराब का सेवन कर रहे राजीव प्रसाद, पिटु राजवंशी, उदय राजवंशी को गिरफ्तार किया गया। जबकि आधा दर्जन लोग भाग गए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.