Move to Jagran APP

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई

लॉकडाउन का पालन करते हुए गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 29वीं पुण्यतिथि गुरुवार को मनाई। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं व समाज के बुद्धिजीवियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया तथा व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 May 2020 06:18 PM (IST)Updated: Thu, 21 May 2020 06:18 PM (IST)
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई

लॉकडाउन का पालन करते हुए गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 29वीं पुण्यतिथि गुरुवार को मनाई। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं व समाज के बुद्धिजीवियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया तथा व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। डीसी नगर मालगोदाम नवादा में माल्यार्पण के दौरान कांग्रेस नेता संजय कुमार उर्फ डीसी पासवान ने कहा कि आज कोरोना की बीमारी को देखते हुए और लॉकडाउन का पालन करते हुए कंप्यूटर युग के निर्माता व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई है। स्व. गांधी ने देश को एक नई दिशा दी थी। उन्होंने नागरिकों के बीच एक आशा का संचार किया था और भारत को विश्व के अग्रणी देशों में स्थापित किया। उन्होंने देश में कई सकारात्मक बदलाव किए थे। पंचायती राज की स्थापना कर जमीनी स्तर पर लोगों तथा विशेषकर संस्थाओं को सशक्त बनाया। कोरोना महामारी से आज पूरा देश विकट परिस्थिति से गुजर रहा है और भाजपा की सरकार द्वारा जमीनी स्तर पर गरीबों की मदद नहीं कर रही है। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष चंदन कुमार चौधरी ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने देशहित के लिए कई एतिहासिक कदम उठाए थे, जिसका लाभ आज सभी वर्ग के लोग उठा रहे है। शुभम कुमार, अवधेश कुमार, मनोज कुमार पासवान सहित अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अíपत की।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.