शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव को लेकर 5 जोन में बंटा जिला, 21 क्यूआरटी भी बनीं
जिले में आम चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां।
जिले में आम चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर है। इलाके में कमजोर वर्ग के मतदाताओं के मताधिकार की रक्षा, विधि-व्यवस्था कार्य पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला निर्वाची पदाधिकारी कौशल कुमार व एसपी हरि प्रसाथ एस ने संयुक्त आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार चुनाव को लेकर जिले में विधान सभा क्षेत्र में 5 सुपर जोन बनाया गया है। यहां दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को तैनात किया गया है। जो हर पल की गतिविधि पर नजर रखेंगे। इसके अलावा थाना स्तर पर 21 क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) टीमें बनाई गई हैं। जो हर स्थिति के लिए 24 घंटे तत्पर रहेगी। चुनाव को लेकर 44 जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त गया है। गौरतलब है कि नवादा संसदीय सीट पर 11 अप्रैल को चुनाव होंगे। इस दिन नवादा, वारिसलीगंज, बरबीघा, हिसुआ में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। वहीं जिले के रजौली व गोविदपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। चुनाव के दिन किसी भी प्रकार की सूचना के लिए जिला के वरीय अधिकारियों को सूचना दी जा सकती है। अलग-अलग कोषांग में प्रतिनियुक्त सभी अफसरों को आदेश दिया गया है कि निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रकार के निरोधात्मक एवं सतर्कतामूलक कार्यवाई करेंगे। खासकर कमजोर वर्ग एवं भेद्य टोलों के मतदाताओं को मतदान के अधिकार से वंचित करने के किसी भी प्रकार के प्रति दृढ़ता पूर्वक सार्थक प्रयास करेंगे। कार्य में लापरवाही या शिथिलता को गंभीरता से लिया जायेगा। निर्वाची पदाधिकारी के निर्देशानुसार रिजर्व ईवीएम गांधी इंटर विद्यालय से प्राप्त किया जायेगा। मतदान के दिन जिले के किसी भी भाग से मतदान के संबंध में किसी भी प्रकार की घटना, समस्याओं के संबंध में सूचना प्राप्त होते ही कार्रवाई तुरंत करने का निर्देश दिया गया है। दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को मतदान दिवस के दिन जिला नियंत्रण कक्ष से बराबर संपर्क बनाये रखने को कहा गया है।
------------------
ग्राफिक्स:
जिले के वरीय अफसरों/जोनल का दूरभाष नंबर:
डीएम-9473191256,
एसपी- 9431822975
रजौली सुपर जोनल- 06324-213660
हिसुआ सुपर जोनल- 06324-213661
नवादा सुपर जोनल- 06324- 213662,
गोविन्दपुर सुपर जोनल- 06324-213664,
वारिसलीगंज सुपर जोनल- 06324-213666