Move to Jagran APP

जयंती पर याद किए गए प्रथम प्रधानमंत्री पं. नेहरू

रोहतास। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बुधवार को जिले में मनाई गई। कांग्रे

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 06:19 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 06:19 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए प्रथम प्रधानमंत्री पं. नेहरू
जयंती पर याद किए गए प्रथम प्रधानमंत्री पं. नेहरू

रोहतास। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बुधवार को जिले में मनाई गई। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर स्वाधीनता की लड़ाई से ले शासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने में उनके योगदान को याद किया।

prime article banner

बिहार पेंशनर समाज ने समाहरणालय स्थित कार्यालय में पंडित नेहरू के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया। वहीं भारत के निर्माण में उनके योगदान पर भी अपना विचार रखा। सचिव श्रीराम तिवारी, काशी नाथ पांडेय, मुनमुन दूबे, मो.इरफान, बेचन साह, डॉ. रघुवंश ¨सह समेत अन्य उपस्थित थे। सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ता कन्हैया ¨सह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शामिल लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया व उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। जिसमें रामनाथ चौबे, राधाकृष्ण पांडेय समेत अन्य शामिल थे। वहीं स्थानीय इंदिरा गांधी आश्रम स्थित पार्टी कार्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं आज विद्यालयों में अवकाश के कारण कई जगह कार्यक्रम नहीं हो पाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK