Move to Jagran APP

नाली विवाद को लेकर मारपीट व पथराव, प्राथमिकी दर्ज

अकबरपुर बीच बाजार स्थित ठाकुरवाड़ी के पास रविवार को नाली व दरवाजा विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर गाली-गलौज पथराव और मारपीट की घटना हुई। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया गया। जिसमें विजय पांडेय की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के पीछे नाली का विवाद बताया गया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Mar 2019 12:07 AM (IST)Updated: Mon, 11 Mar 2019 12:07 AM (IST)
नाली विवाद को लेकर मारपीट व पथराव, प्राथमिकी दर्ज
नाली विवाद को लेकर मारपीट व पथराव, प्राथमिकी दर्ज

अकबरपुर बीच बाजार स्थित ठाकुरवाड़ी के पास रविवार को नाली व दरवाजा विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर गाली-गलौज, पथराव और मारपीट की घटना हुई। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया गया। जिसमें विजय पांडेय की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के पीछे नाली का विवाद बताया गया है।

loksabha election banner

प्राप्त समाचार के अनुसार रविवार की सुबह घर का नाली और दरवाजे बंद करने को लेकर विवाद गहराया। मुन्ना पांडेय के लोगों द्वारा हरहाल में विजय पांडेय के घर का नाली व दरवाजा बंद करने का दबाव बनाया जा रहा था। ऐसा नहीं करने पर परिवार के सभी सदस्यों को जान से मारने की धमकियां दी जा रही थी। विजय पांडेय पंचायत के जरिए विवाद का सुलहनामा करना चाह रहे थे। जिसे मुन्ना पक्ष के लोग मानने से इंकार कर रहे थे। इसी बीच दोनों पक्ष के बीच विवाद बढ़ा और तू-तू मैं-मैं के बाद गाली- गलौज व मारपीट शुरू हो गई। मुन्ना के समर्थकों ने विजय पांडेय के घर पर जमकर पथराव किया गया। जिसमें विजय बुरी तरह जख्मी हो गए। इतना ही नहीं उन्हें घर के अंदर बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा गया। उनके परिवार सदस्यों की भी पिटाई की गई और मकान भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर जबतक पहुंची तबतक सभी आरोपित फरार हो चुके थे। पीड़ित विजय पांडेय ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाकर न्याय की गुहार लगाई है। दर्ज प्राथमिकी में मुन्ना पांडेय, मनोज पांडेय, पंकज पांडेय, पप्पू पांडेय, कुंदन पांडेय, गुंजन पांडेय, प्रिस पांडेय आदि को आरोपित बनाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सभी आरोपित पुलिस की पकड़ से बाहर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.