रजौली में 53 बंद समर्थकों पर प्राथमिकी
नवादा। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शनिवार को राजद के आह्वान पर हुए बिहार बंद के दौरान सड़क जाम करने के मामले में राजद कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुजय विद्यार्थी ने अपने बयान पर यह प्राथमिकी दर्ज की है।
नवादा। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शनिवार को राजद के आह्वान पर हुए बिहार बंद के दौरान सड़क जाम करने के मामले में राजद कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुजय विद्यार्थी ने अपने बयान पर यह प्राथमिकी दर्ज की है। दर्ज प्राथमिकी में 8 लोगों को नामजद व 45 अज्ञात को आरोपित किया गया है। जिनपर प्राथमिकी दर्ज की गई है, उनमें राजद प्रखंड अध्यक्ष राकेश सिंह, महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष रेखा देवी, मुसाफिर चौधरी, मो. साबिर, बालेश्वर यादव, मिश्री यादव, मदन पांडेय, मनोज यादव शामिल हैं। इसके अलावे 45 अज्ञात लोगों को भी आरोपित किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क जाम कर मजमा लगाने व सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचाने के आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।