पेज 2 : ननौरा पैक्स में 40 लोगों ने दर्ज कराई दावा आपत्ति
प्रखंड के ननौरा पैक्स में चुनाव को लेकर मंगलवार के अंतिम दिन तक 40 व्यक्ति ने दावा आपत्ति दर्ज कराया
By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Mar 2020 09:08 PM (IST)Updated: Tue, 17 Mar 2020 09:08 PM (IST)
प्रखंड के ननौरा पैक्स में चुनाव को लेकर मंगलवार के अंतिम दिन तक 40 व्यक्ति ने दावा आपत्ति दर्ज कराया। यह जानकारी प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राजीव रंजन ने दिया। उन्होंने बताया प्रखंड के 10 पंचायतों में पैक्स का चुनाव संपन्न हो गया है। लेकिन ननौरा पैक्स डिफॉल्टर रहने के कारण इस पैक्स का चुनाव नहीं हो सका था। पुन: चुनाव आयोग के निर्देश पर चुनाव कराया जाना है। मतदाता सूची बनाने के लिए 6 मार्च से दावा आपत्ति लेने का कार्य शुरू हुआ था। कयास लगाए जा रहे हैं कि अप्रैल माह तक चुनाव होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें