Move to Jagran APP

खरीफ महोत्सव में किसानों ने सीखे उन्नत खेती के गुर

प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंडीनोवां के प्रांगण में शुक्रवार को खरीफ महाभियान 2019 सह प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 May 2019 06:40 PM (IST)Updated: Fri, 31 May 2019 06:40 PM (IST)
खरीफ महोत्सव में किसानों ने सीखे उन्नत खेती के गुर
खरीफ महोत्सव में किसानों ने सीखे उन्नत खेती के गुर

प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंडीनोवां के प्रांगण में शुक्रवार को खरीफ महाभियान 2019 सह प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन उप प्रमुख मदन राम, बीसीओ शशि कुमार, बीएओ पवन कुमार ने दीप जलाकर संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में कृषि विभाग द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। मौके पर प्रखंडक्षेत्र के विभिन्न गांव के दर्जनों किसान उपस्थित हुए।

loksabha election banner

उद्घाटन पश्चात प्रखंड कृषि पदाधिकारी पवन कुमार ने किसानों को चालू सत्र में जिला से प्राप्त लक्ष्यों की जानकारी दी। कृषि समन्वयक दिनेश कुमार द्वारा किसानों को एसआरआइ विधि से धान की खेती करने की जानकारी दी गई। सहायक तकनिकी प्रबंधक मनीष कुमार ने किसानों को जीरो टिलेज तकनीक से धान की खेती, जैविक खेती व जल संरक्षण की विस्तृत जानकारी दी। सहायक तकनीक प्रबंधक प्रभात कुमार के द्वारा किसानों को कृषक हित समूह व एफपीओ की जानकारी दी गई। उद्यान पदाधिकारी परमानन्द कुमार ने किसानों को उद्यान एवं बागवानी से संबंधित लाभप्रद जानकारी दी। कार्यक्रम में कृषि समन्वयक, सभी किसान सलाहकारों ने भी भाग लिया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.