नारदीगंज प्रखंड के सभी 11 पंचायत में किसान गोष्ठी आयोजित
प्रखंड के सभी 11 पंचायतों में गुरुवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।
नवादा। प्रखंड के सभी 11 पंचायतों में गुरुवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य है कि कृषि विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी किसानों को प्रदान करना था। प्रखंड कृषि पदाधिकारी नौशाद अहमद प्रखंड के सभी पंचायतों में आयोजित गोष्ठी की निगरानी कर रहे थे। इस दौरान मुख्य रूप से किसानों को पंजीकरण कराने पर बल दिया गया। कहा गया कि जबतक ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कराएंगे सरकार प्रदत्त किसी भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। कृषि समन्वयक सह प्रखंड उद्यान पदाधिकारी राजेश रंजन ने बताया कि किसान भाइयों का पंजीकरण कृषि विभाग में होना अनिवार्य है। ताकि सरकार द्वारा किसानों की आमदनी को दोगुना करने के लिए चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके। डीजल अनुदान, सुखाड़, फसल सहायता, कृषि यांत्रिकरण, बागवानी, बीज अनुदान, किसान पुरस्कार, भूमि संरक्षण, आत्मा की योजना आदि विभिन्न योजनाओं के लिए किसानों का कृषि विभाग में पंजीकृत होना अतिआवश्यक है। हंडिया पंचायत की हंडिया ग्राम में कृषक गोष्ठी में सांसद प्रतिनिधि एवं प्रखंड भाजपा अध्यक्ष कृष्णदेव ¨सह ने उपस्थित किसान भाइयों से किसान पंजीकरण कराने की अपील की। किसान सलाहकार धीरज कुमार, किसान बलिराम ¨सह, विवेकानंद पांडेय, अयोध्या ¨सह, रामस्नेही शर्मा, किशोरी ¨सह, प्रह्लाद ¨सह, रंजीत ¨सह आदि सैकड़ों किसान मौके पर उपस्थित थे।