विद्युत करंट से किसान जख्मी
संसू अकबरपुर थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में खेत पटवन के दौरान विद्युत तार की चपेट में आन
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 06:42 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 06:42 PM (IST)
संसू, अकबरपुर : थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में खेत पटवन के दौरान विद्युत तार की चपेट में आने से सरयु महतो नामक किसान बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल नवादा में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार किसान शुक्रवार की शाम आलू पटवन कर रहे थे। विद्युत तार के संपर्क में आने से वे बुरी तरह झुलस गए। ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल नवादा में भर्ती करवाया गया। जहां किसान की हालत नाजुक बताई गई है
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें