Move to Jagran APP

धान की खरीद नही होने से किसान परेशान

नवादा। धान का कटोरा कहे जाने वाले रजौली प्रखंड क्षेत्र के किसानों की समस्या तमाम कोशिशों

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Dec 2017 03:01 AM (IST)Updated: Sat, 16 Dec 2017 03:01 AM (IST)
धान की खरीद नही होने से किसान परेशान
धान की खरीद नही होने से किसान परेशान

नवादा। धान का कटोरा कहे जाने वाले रजौली प्रखंड क्षेत्र के किसानों की समस्या तमाम कोशिशों के बाद भी दूर नहीं हो पा रही है। धान खरीद की घोषणाएं भी उन्हें समर्थन मूल्य भी नहीं दिल पा रहा है। पंचायतों में स्थित पैक्स क्रय केंद्रों पर भी धान नहीं खरीदी जा रहा है। जबकि 15 नवम्बर से ही खरीद होना था। जब किसान धान क्रय केंद्रों पर बेचने के लिए जाते हैं तो धान में नमी होने की बात कह कर खरीद से से हाथ खड़ा कर देते हैं। इस वजह से किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। किसान रबी फसल की बुआई को लेकर धान को बाजार में बोचौलिए के हाथ मे बेचने को मजबूर हैं।

loksabha election banner

सरकारी स्तर पर 1550 रुपये प्रति ¨क्वटल साधारण धान व ग्रेड ए धान की कीमत 1590 रुपया प्रति ¨क्वटल है। लेकिन सरकारी स्तर से धान खरीद में सुस्त रवैए के वजह से किसान बाजार में बिचौलिए के पास 1100 रुपये ¨क्वटल में धान बेचने को मजबूर हैं।

प्रखंड के 70 फीसद जनसंख्या की आजीविका का मुख्य स्त्रोत कृषि पर ही आधारित है। बच्चों की पढ़ाई,बेटा-बेटियों की शादी,घर-मकान बनाने से लेकर दवाई तक का खर्च धान-गेंहू बेचकर किसान चुकाते हैं। और पूरे साल घर का खर्च खेती पर ही निर्भर है। इस वर्ष प्रखंड क्षेत्र में 16 हजार 812 एकड़ में हुई धान की खेती से लगभग 3 लाख 92 हजार 494.6 ¨क्वटल धान का उत्पादन हुआ है। जबकि विभागीय सूत्र बताते हैं कि उत्पादन का कुल 15 फीसद ही धान की खरीदारी होनी है। ऐसे में लगभग 85 फीसद धान बिचौलिए के द्वारा ही औने-पौने दाम पर खरीदा जाएगा। बावजूद, धान खरीद में हो रहे विलंब से किसानों के बीच उपहास की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

कहते हैं पदाधिकारी

धान में नमी अधिक होने के कारण अभी खरीद शुरू नहीं हुई है। जल्द ही खरीदारी शुरू कर दी जाएगी।

अरुण कुमार,बीसीओ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.