Move to Jagran APP

नारकीय जीवन जीने को विवश महादलित परिवार

नवादा। प्रखंड के हंडिया पंचायत की पंडपा महादलित टोला दरियापुर के ग्रामीण नारकीय जीवन जीन

By Edited By: Published: Tue, 23 Aug 2016 09:02 PM (IST)Updated: Tue, 23 Aug 2016 09:02 PM (IST)
नारकीय जीवन जीने को विवश महादलित परिवार

नवादा। प्रखंड के हंडिया पंचायत की पंडपा महादलित टोला दरियापुर के ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। वर्षा होने से गांव में जल जमाव के कारण यहां के ग्रामीणों की स्थिति बद से बदतर बनी हुई है। इस टोला में अबतक नाली व सोंलिग का निर्माण तक नहीं हुआ है। सबसे विकट स्थिति सुरजू मांझी व सदन लाल के घर के निकट से विशुन मांझी के घर तक की है। यह गांव प्रवेश करने का मुख्य मार्ग है। साथ ही इस रास्ते का अतिक्रमण भी किया गया है। आने जाने वाले मार्ग में ताड़ का वृक्ष है,जबकि उक्त भूमि बिहार सरकार की है। जिस कारण लोगो को काफी फजीहत हो रही है। जाड़ा, गर्मी के थपेड़ों को ग्रामीण झेल लेते हैं,लेकिन वर्षा आते ही लोगों की परेशानियां बढ़ जाती है। ऐसा वर्षा के पानी का निकास नहीं रहने के होता है। ग्रामीण कहते हैं कि हमलोगों के लिए यह समस्या कोई नई बात नही है। वर्षा आने के पहले ही हमलोग सोंचते है कि गलियों में पानी भर जायेगा और पानी में होकर हम सभी ग्रामीणों को बाजार जाना होता है। पानी सुखते ही गलियों में कीचड़ भर जाता है। हाल तब है, जब सरकार ने महादलितों के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रखी है। लेकिन अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण स्थिति जस की तस बनी हुई है।

loksabha election banner

क्या कहते है ग्रामीण

-वर्षा के दिनों हमलोगों को काफी फजीहत होती है। इस टोला में सोंलिग व नाली का निर्माण नहीं हो पाया है। अधिकारी व जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण ऐसी स्थिति बनी हुई है।

श्री मांझी, पंडपा महादलित टोला दरियापुर। फोटो-24

-प्रखंड कार्यालय नारदीगंज के समीप हमलोग बसे हुए है। हमारे टोला का विकास आजतक नहीं हुआ है। चुनाव के समय सभी जनप्रतिनिधि आते हैं और विकास का वायदा करते हैं। जीतने के बाद महादलित परिवार की ओर ध्यान नहीं देते हैं।

-छोटे मांझी,पंडपा महादलित टोला दरियापुर। फोटो- 23

- सरकार महादलितों के विकास की बात करती है,लेकिन यहां के जनप्रतिनिधि व अधिकारी हमलोगों की अनदेखी कर रहे हैं।

-कारू मांझी,पंडपा महादलित टोला दरियापुर। फोटो-25


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.