Move to Jagran APP

बापू के खादी वस्त्र व चरखा को दिखाने के लिए लगाई प्रदर्शनी

ग्राम निर्माण मंडल खादी ग्रामोद्योग समिति की ओर से नवादा में हर्ष के साथ महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। तमाम गांधी के अनुयायियों ने बापू के चित्र पर फूल माला अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस कार्यक्रम में बापू के खादी वस्त्र व सूत कटाई के लिए इस्तेमाल होने वाले चरखा की प्रदर्शनी लगाई गई। जहां महिलाएं चरखा के माध्यम से सूत की कटाई कर रहीं थी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 11:12 PM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 11:12 PM (IST)
बापू के खादी वस्त्र व चरखा को दिखाने के लिए लगाई प्रदर्शनी
बापू के खादी वस्त्र व चरखा को दिखाने के लिए लगाई प्रदर्शनी

ग्राम निर्माण मंडल, खादी ग्रामोद्योग समिति की ओर से नवादा में हर्ष के साथ महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। तमाम गांधी के अनुयायियों ने बापू के चित्र पर फूल माला अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस कार्यक्रम में बापू के खादी वस्त्र व सूत कटाई के लिए इस्तेमाल होने वाले चरखा की प्रदर्शनी लगाई गई। जहां महिलाएं चरखा के माध्यम से सूत की कटाई कर रहीं थी।

loksabha election banner

संस्था के बिक्री एवं प्रदर्शनी प्रभारी कपिलदेव मिस्त्री ने बापू को नमन करते हुए कहा कि गांधी जी के विचार हर क्षेत्र में अनुकरणीय हैं। ग्रामीण विकास को लेकर उन्होंने लद्यु उद्योग पर जोर दिया था। इसी क्रम में देश भर में चरखा के जरिए सूत कटाई शुरू हुई। इसके जरिए बापू ने स्वदेशी का आह्वान किया। नवादा जिला में आज भी अनेक परिवार सूत कटाई व वस्त्र व्यापार से जुड़कर अपनी आजीविका चला रहे हैं। गांधी जयंती के अवसर पर खादी वस्त्र को खरीदने को लेकर नगरवासियों में जबर्दस्त उत्साह दिखा। खादी कपड़े की दुकान से हर उम्र के लोग खरीदारी कर रहे हैं। बापू की जयंती पर 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राज्य प्रतिनिधि बंगाली पासवान ने बापू को सबसे बड़ा देशभक्त बताया। जिसने देश की आजादी को लेकर संपूर्ण जीवन लगा दिया। अनेक आंदोलन का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि आज भी देश को गांधी जैसे शख्स की जरूरत है। मौके पर जागेश्वर पासवान, मनोहर पासवान, सुरेश मुखिया, श्रीजायसवाल, देवनारायण सिंह, सुरेश सिंह, सतीश कुमार, उर्मिला देवी, योगेश्वर दत्त, उत्तम कुमार, अलखदेव सिंह, जेपी सेनानी जयप्रकाश शर्मा व अन्य उपस्थित थे।

------------

काशीचक प्रखंड मुख्यालय स्थित खादी ग्रामोद्योग भवन में कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता अर्जुन प्रसाद सिंह व संचालन विवेकानंद सिंह ने किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि बीडीओ भरत कुमार सिंह ने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के दौर में गांधी जी के पद चिन्हों पर चलकर ही जीवन में मुकाम हासिल किया जा सकता है। मौके पर खादी वस्त्रों की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। उपस्थित जनों से प्रबंधक ने खादी वस्त्रों पर दिए जा रहे छूट की विस्तार से जानकारी देते हुए खादी वस्त्रों के उपयोग पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख पंकज कुमार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सकलदेव सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश राय, सच्चिदानंद सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद थे। इस मौके पर विभिन्न पंचायतों में आमसभा आयोजित कर वार्षिक योजनाएं ली गई।

----------------------

नारदीगंज स्थित खादी भंडार में गांधी जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन इंटर विद्यालय हिसुआ के पूर्व प्रभारी प्राचार्य श्रीकांत सिंह ने किया। मौके पर खादी भंडार के व्यवस्थापक सुखदेव प्रसाद, रामधीन प्रसाद, अच्चुतानंद सिंह, कैलाश प्रसाद समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.