सीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय
सीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय सीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय
संसू, गोविदपुर : नवादा विधायक कौशल यादव ने शुक्रवार को युगलकिशोर यादव पुस्तकालय गोविदपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष मनोज वर्मा ने की। विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जल जीवन हरियाली यात्रा पर रजौली आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री का आगमन 18 दिसंबर को रजौली में होने जा रहा है। उनके कार्यक्रम को सभी कार्यकर्ताओं को मिल-जुलकर सफल बनाना है। जिले के अन्य प्रखंडों की भांति गोविदपुर से भी ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता सीएम को देखने-सुनने पहुंचे। मौके पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं, नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष तथा प्रखंड के मुखिया ने विधायक को अश्वत करते हुए कहा कि यहां से 7000 लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। मौके पर जदयू जिला उपाध्यक्ष विनय यादव, कॉपरेटिव उपाध्यक्ष चंद्रिका यादव, मुखिया अफरोजा खातून, प्रमुख प्रतिनिधि गोरेलाल यादव, पैक्स अध्यक्ष पंकज सिंह, अरुण कुमार, उमेश यादव, पूर्व मुखिया सरकंडा पारसनाथ यादव, शिवनंदन यादव, अनिल राम, कमलेश यादव, संजय सिंह समेत दर्जनों जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।
-------------------
इनसेट
जदयू की बैठक में शामिल हुए विधायक
़फोटो-09
संसू, अकबरपुर : मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रजौली आगमन की सफलता को लेकर प्रखंड के पांती बाजार स्थिति सामुदायिक भवन परिसर में शुक्रवार को जदयू से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। विधायक कौशल यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। प्रखंड जदयू अध्यक्ष रंजीत पटेल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सफलता पर घंटों चर्चा चली। अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। विधायक ने मुख्यमंत्री की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने तथा प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। मौके पर जिला पार्षद राजकिशोर प्रसाद दांगी, पांती पंचायत की नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार यादव, रामस्वरूप यादव, उदय कुमार, पूर्व मुखिया नरेश मालाकार उर्फ कारु माली, भोलू मियां, बाल्मिकी प्रसाद, अलखदेव प्रसाद, सुनील कुमार, अजय कुमार, अमरेंद्र कुमार, राजेंद्र राम, आनंदी प्रसाद, दसरथ प्रसाद, अशोक यादव, उदय यादव, रामबालक यादव, श्यामदेव प्रसाद यादव, राजेश पासवान, प्रसादी यादव आदि लोग उपस्थित थे।