लॉकडाउन के कारण तैयारियां फीकी
नगर के छोटी मस्जिद के इमाम ने बताया की ईद अब 25 मई को मनाई जाएगी। इधर लॉकडाउन तथा हिसुआ नगर क्षेत्र का अधिकांश भाग कंटेनमेंट जोन में आने के कारण विभिन्न प्रकार के प्रतिष्ठान नहीं खुले रहने से इस बार ईद की तैयारियां फीकी रही हैं।
नगर के छोटी मस्जिद के इमाम ने बताया की ईद अब 25 मई को मनाई जाएगी। इधर, लॉकडाउन तथा हिसुआ नगर क्षेत्र का अधिकांश भाग कंटेनमेंट जोन में आने के कारण विभिन्न प्रकार के प्रतिष्ठान नहीं खुले रहने से इस बार ईद की तैयारियां फीकी रही हैं। बाजार बंद होने के कारण लोग मन पसंद चीजें नहीं खरीद सकें हैं। इस बार अधिकांश घरों में ईद के मौके पर खरीदी जाने बाले खासकर बच्चों के कपडे़ व अन्य सामग्री कि खरीदारी नहीं कि गई।
पांचू गढपर स्थित छोटी मस्जिद कमेटी के सदस्यों ने आपसी बैठक कर लॉकडाउन के निर्देशों का लोगों से पालन करने की अपील की। कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग ईद के मौके पर पढ़ी जाने बाली नमाज को घर में हीं पढें। लॉकडाउन का पालन कर मनाएंगे ईद का पर्व
संवाद सूत्र, नारदीगंज : ईद को लेकर नारदीगंज थाना परिसर में शनिवार की शाम में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता सीओ कुमार विमल प्रकाश ने किया। इस दौरान थानाध्यक्ष मोहन कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा ईद पर्व को आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन है। इस नियम को पालन करते हुए अपने अपने घर में ईद पर्व को मनाने की अपील की गई। मौके पर एसआई रामकृपाल यादव, पंचायत समिति सदस्य मो. अलाम अंसारी,समाजसेवी डॉ. रकीब खान, चीना आलम, शहनबाज आलम,आसू आलम,हसन आलम समेत अन्य गण्यमान्य उपस्थित थे। थाने में हुई शांति समिति की बैठक
संसू, नरहट : कोरोना महामारी में ईद त्योहार को शांति पूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को थाना परिसर में समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं लोगों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा ने की। थानाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर सरकार द्वारा लॉकडाउन घोषित है। लॉकडाउन का पालन करते हुए अपने अपने घरों में ईद का नमाज अदा करें। इस कठिन परिस्थिति में लॉकडाउन से संबंधित सरकार का निर्देशों का एवं शारीरिक दूरी का अनुपालन करते हुए आपसी भाईचारे के साथ ईद का त्योहार मनाएं। बीडीओ राजमिति पासवान, सीओ महेश प्रसाद सिंह ने भी लोगों से लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए ईद का त्योहार मनाने की अपील की। इस मौके पर पूर्व मुखिया मो हामिद अंसारी, मो कमरूदीन, वसी समसी आदि मौजूद थे।