कृषि मंत्री का हिसुआ में भव्य स्वागत
बिहार के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार का हिसुआ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Aug 2017 03:04 AM (IST)Updated: Fri, 04 Aug 2017 03:04 AM (IST)
नवादा। बिहार के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार का हिसुआ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। नवादा जा रहे मंत्री का स्वागत भाजपा के जिला प्रवक्ता पवन कुमार गुप्ता के आवास के समीप किया गया। पीएनबी के समीप ज्योंही उनका काफिला पहुंचा कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने फूल माला से लाद दिया। मंत्री ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि मैं भी मगध का निवासी हूं और मगध क्षेत्र में कृषि के लिए हर सम्भव किसानों को मदद दिया जाएगा। कृषकों को रासायनिक खेती से मुक्त कर जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सड़क पर जाम ने लगे इसीलिए वे तुरंत आगे बढ़ गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें