गड़ही गांव में शिक्षा जागरुकता को बुद्धिजीवी मंच ने निकाली प्रभात फेरी
नारदीगंज प्रखंड के गड़ही गांव में रविवार को शिक्षा जागरूक हेतु प्रभातफेरी निकाली गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 10:53 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 10:53 PM (IST)
नारदीगंज प्रखंड के गड़ही गांव में रविवार को शिक्षा जागरूक हेतु प्रभातफेरी निकाली गई। बुद्धिजीवी विचार मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार जायसवाल, शिक्षक सह संयोजक अवधेश कुमार, शिक्षक रामविलास, पवन कुमार, एके गुरु, समाजसेवी रामलखन यादव, उदय शंकर सिंह, गायक चंदेश्वर यादव, राकेश कुमार आदि शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी सह चिकित्सक डॉक्टर सुनीति कुमार ने किया। डॉ. सुनीति ने बताया कि गडही एक छोटा सा गांव है, जो विकास व शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा है। इस अभियान के बाद बच्चे और अभिभावक शिक्षा के प्रति सजग हो गए हैं। प्रभात फेरी में गांव के प्राय: बच्चे शरीक हुए। चंदेश्वर और राकेश के गीतों से लोग खासा प्रभावित हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें