बच्चों ने बनाई मनमोह पेंटिंग
संवाद सहयोगी रजौली बुधवार को प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलिया में भारतीय जन उत्थान परि
संवाद सहयोगी, रजौली : बुधवार को प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलिया में भारतीय जन उत्थान परिषद और हैंड इंडिया हैंड की ओर से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के कई बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष मधुर राणा ने किया। इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने पेंटिग भी बनाई और जागरूकता संबंधी संदेश दिया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शराबबंदी एवं दहेज प्रथा पर रोकथाम को लेकर भी संदेश दिया। जन उत्थान परिषद के महासचिव अभिषेक भारतीय ने बच्चों की काफी प्रशंसा की और कहा कि आप लोग इसी तरह से सामाजिक बुराइयों के लिए आवाज उठाते रहें, ताकि समाज की बुराई को जड़ से मिटाया जा सके। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को संस्था के द्वारा सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार, शिक्षक अशोक कुमार, उमेश प्रसाद सिन्हा, संजू देवी, सुमंत कुमार, तरुण कुमार, नीरज कुमार, मंटू कुमार, महेश चौधरी, संजय कुमार आदि उपस्थित थे।