सर्पदंश से बालक की मौत
थाना क्षेत्र के सांगोवर निवासी धर्मेन्द्र कुमार यादव के 11 वर्षीय पुत्र चांद कुमार की मौत श।
By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Jun 2018 07:29 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jun 2018 07:29 PM (IST)
नवादा। थाना क्षेत्र के सांगोवर निवासी धर्मेन्द्र कुमार यादव के 11 वर्षीय पुत्र चांद कुमार की मौत शनिवार की शाम सांप काटने से मौत हो गई। घटना से गांव में मातम छाया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि वह शाम में शौच करने के लिए नदी ओर गया था। तभी किसी विषैले सांप ने काट लिया। सूचना मिलते ही परिजन उसे नारदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग जिला प्रशासन से की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें